वृषभ (Taurus):-
Cards :- Strength
धैर्य और संयम के साथ कार्य शैली में जरूरी बदलाव ला सकते है. यदि कोई सरकारी कार्य कुछ समय से अटका हुआ है. तो उस पर जरूर ध्यान दें. कार्य को पूरा करने में सफलता मिल सकती है. ज्यादा सोच विचार में समय बर्बाद न करें. इससे सही निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है. बाहरी लोगों की बातों पर ज्यादा विश्वास न करें. किसी की बातों में आकर गलत फैसला न लें. आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में थोड़ी मंदी रह सकती है. किसी के साथ बहस जैसी स्थिति बन सकती है. गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें. इस समय केवल जरूरी खर्चों को करें. फिजूलखर्ची को सीमित करें. उच्च अधिकारी और सहयोगियों के साथ रिश्ते अच्छे बनाए रखें. जीवनसाथी का चिड़चिड़ा व्यवहार मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. सामने वाले की बातों पर कोई भी प्रतिक्रिया न देने का प्रयास करें. इससे खुद को मानसिक तनाव से दूर कर पाएंगे. दूसरों की आलोचनाएं कम करें. कमियां स्वयं में भी हो सकती है. उन्हें पहले सुधारें.
स्वास्थ्य: थकान की वजह से सिरदर्द और कमजोरी रह सकती है. आराम करें और स्वयं के लिए समय निकालें.
आर्थिक स्थिति: अभी व्यवसाय में ज्यादा धन न लगाएं. इस समय ज्यादा बड़े सुधार की उम्मीद न करें.
रिश्ते: परिवार में किसी का विवाह तय होने से सभी लोग काफी उत्साहित हो सकते है.