scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 3 April 2026: अटका पैसा वापस मिल सकता है, कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 3 April 2026: सभी लोग इस मांगलिक कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे. सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर हुई गलतफहमी कार्य क्षेत्र में राजनीति का वातावरण बना सकती है. इस स्थिति से बचकर रहें.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Seven of cups

कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित करने के लिए काफी मेहनत करना पड़ सकती है. इस समय उच्च अधिकारी से महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है. दूसरों पर हावी न हो. अपनी परेशानियों का समाधान किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से प्राप्त कर सकते है. किसी करीबी व्यक्ति द्वारा प्राप्त कोई अवसर झूठ लग सकता है. कार्य क्षेत्र में स्वयं के जरूरी कागजात और दस्तावेज संभालकर रखें. अन्यथा किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते है. विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा. पुराने कार्यों को पूरा करें.

ससुराल पक्ष के किसी विवाद को सुलझाने का प्रयास कर सकते है. संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित हो सकते है. बहन के विवाह की तैयारियां शुरू हो सकती है. सभी लोग इस मांगलिक कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे. सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर हुई गलतफहमी कार्य क्षेत्र में राजनीति का वातावरण बना सकती है. इस स्थिति से बचकर रहें. 

स्वास्थ्य:ज्यादा तनाव और थकान की वजह से सिरदर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है. इस समय आराम करना जरूरी है. 

आर्थिक स्थिति: किसी कार्य में अटका पैसा वापस मिल सकता है. कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें. 

रिश्ते: ननद के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है. शांति से रिश्ते सुधारने की कोशिश करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement