scorecardresearch
 

टैरो राशिफल 17 फरवरी 2021: मेष-सिंह राशि में तनाव के योग, इन 3 राशियों के लिए शुभ दिन

Today Tarot Horoscope 17 February 2021: मिथुन, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. जबकि सिंह राशि वालों को नींद की समस्या के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. टैरो राशि के जानें आज आपके लिए कैसा रहेगा दिन.

Advertisement
X
Tarot Rashifal Today 17 February 2021: आज का टैरो राशिफल
Tarot Rashifal Today 17 February 2021: आज का टैरो राशिफल

1- मेष राशि
मानसिक दबाव और तनाव परेशानी का कारण बन सकता है. सेहत ठीक रखने के लिए आराम करें. पारिवारिक सुख मिलेगा.

2- वृष राशि
वैवाहिक जीवन में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है. आज के दिन स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा.

3- मिथुन राशि
आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. किसी गलतफहमी से दोस्तों में अनबन हो सकती है.

4- कर्क राशि
धार्मिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे. किसी भी कार्य को करने के लिए जल्दबाजी में निर्णय न लें. आज के दिन क्रोध पर निंयत्रण रखें.

5- सिंह राशि
नींद की समस्या के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. आज कार्यों की प्लानिंग संतोषजनक रहेगी.

6- कन्या राशि
प्रेमी या जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.आज आपको तनाव से छुटकारा मिलेगा. परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे.

7- तुला राशि
आज आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी. परिजनों के साथ आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे. सावधानी का विशेष ध्यान रखें.

Advertisement

8- वृश्चिक राशि
परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखें. किसी कार्य को लेकर तनाव ना लें.

9- धनु राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. सब कुछ होते हुए भी अकेलापन महसूस करेंगे. 

10- मकर राशि
जीवनसाथी या पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिता सकेंगे. कहीं घूमने भी जा सकते हैं. सेहत के मामले में भी दिन अच्छा है.

11- कुंभ राशि
 आपके लिए दिन शुभ है. नए काम की शुरुआत से पहले बुजुर्गों की सलाह लें. संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है.

12- मीन राशि
मित्रों से सुखद मुलाकात होगी. गुस्से को नजरअंदाज करेंगे तो मानसिक संतुष्टि मिलेगी. कार्यों में पारिवारिक समर्थन मिलेगा.

 

Advertisement
Advertisement