कर्क (Cancer):-
Cards:- Death
ऐसे रिश्ते और लोग जो आपके जीवन में नकारात्मकता बढ़ा रहे हैं. वह आपके जीवन से जाते हुए नजर आएंगे. आपने अपने जीवन को ईश्वर को समर्पित कर दिया है. आपकी प्रार्थनाओं का प्रतिफल आप आपको मिलने वाला है. आपके प्रेम संबंध में काफी कटुता आ चुकी है और अब वह समाप्ति की ओर है. जल्दी आपका जीवन परिवर्तित होने वाला है. धैर्य और संयम के साथ धीमे-धीमे कदम बढ़ाते हुए आप इस परिवर्तन को स्वीकार करेंगे आने वाला समय आपके लिए अनुकूल है. आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं. आपस में पैसों को लेकर विवाद बढ़ सकता है. सफलता को अपने ऊपर चढ़ना ना दें. सफलता के कारण मन में अहंकार ना लाएं. अपने परिवार के प्रति आपकी जवाबदारी बढ़ सकती है. जरूरत से अधिक खर्च भी होता हुआ नजर आएगा.