scorecardresearch
 

Tarot Rashifal 17 october 2024 Aquarius (kumbh): कुंभ राशि वाले आज रुपये-पैसे को लेकर बरतें ये सतर्कता, ऐसा बीतेगा दिन

Tarot horoscope 17 october 2024: किसी की बातों से मन आहत हो सकता है. सामने वाले से ये उम्मीद कभी भी नहीं की थी. आपके किसी प्रियजन के व्यवहार में अचानक काफी बदलाव महसूस कर रहे है. अब वो आपसे दूर नई शुरुआत करने जा सकता है.  रिश्तों में अचानक से स्वार्थ आने लगा है.  परिजनों के बीच संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद कानूनी लड़ाई में तब्दील हो सकता है.  सामने वाला विश्वास का नाजायज फायदा उठाते हुए आपके साथ धोखा करने की योजना बन सकता है.

Advertisement
X
टैरो कार्ड रीडर से जानें आज कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन?
टैरो कार्ड रीडर से जानें आज कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन?

कुंभ (Aquarius):-
Cards :- Three of swords 

किसी की बातों से मन आहत हो सकता है. सामने वाले से ये उम्मीद कभी भी नहीं की थी. आपके किसी प्रियजन के व्यवहार में अचानक काफी बदलाव महसूस कर रहे है. अब वो आपसे दूर नई शुरुआत करने जा सकता है.  रिश्तों में अचानक से स्वार्थ आने लगा है.  परिजनों के बीच संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद कानूनी लड़ाई में तब्दील हो सकता है.  सामने वाला विश्वास का नाजायज फायदा उठाते हुए आपके साथ धोखा करने की योजना बन सकता है.

कार्य क्षेत्र में पदोन्नति को लेकर को लेकर सहयोगियों के साथ मतभेद  हो सकता है. आपकी कार्यशैली से ईर्ष्या करने वाले सहयोगी पदोन्नति के रास्ते में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं.  जल्द ही वक्त आपके अनुकूल होगा . किसी पर विश्वास करने से पूर्व अच्छे तरह से सोच समझ लीजिए . अति विश्वास किसी पर भी ना करें . खुद से ज्यादा और ईश्वर से अधिक विश्वास किसी पर करना खुद को चोट पहुंचाने के लिए रास्ता बनाने का कारण बन सकता है. 

Advertisement

स्वास्थ्य : हृदय से संबंधित किसी समस्या का अचानक से उभर आना आपको परेशानी में डाल देगा . अस्पताल जाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें.  खान-पान और दिनचर्या को नियमित करने का प्रयास जरूरी है. 

आर्थिक स्थिति : कार्य क्षेत्र में चल रहे तनाव के चलते  वेतन वृद्धि अभी रुक गई है . जिस कारण आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें. इस चीज का ध्यान रखें की खर्च आपकी आमदनी से अधिक ना हो. 

रिश्ते : प्रेम संबंध में किसी तीसरे के आगमन से आप दोनों के बीच काफी तनाव उत्पन्न हो सकता है.  छोटी सी गलतफहमी काफी बड़े विवाद का रूप ले सकती है . रिश्ते में दरार आने की संभावना बन रही है क्रोध पर नियंत्रण रखें.  कोशिश करें कि सामने वाले के साथ अपशब्दों  का प्रयोग ना करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement