scorecardresearch
 

गजकेसरी योग में शुक्र का राशि परिवर्तन, इन 7 राशियों में खत्म होने वाला है रुपये-पैसे का संकट

ग्रह गोचर की गणना के अनुसार, बृहस्पति 28 अप्रैल को रात करीब 9 बजकर 11 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे. शुक्र के मीन राशि में गोचर से गुरु-शुक्र की युति भी बनेगी. इस दिन प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है.

Advertisement
X
गजकेसरी योग में शुक्र का राशि परिवर्तन, इन 7 राशियों की किस्मत मारेगी पलटी
गजकेसरी योग में शुक्र का राशि परिवर्तन, इन 7 राशियों की किस्मत मारेगी पलटी
स्टोरी हाइलाइट्स
  • गजकेसरी योग में शुक्र का राशि परिवर्तन
  • इन 7 राशि वालों की खुलेगी किस्मत

शुक्र ग्रह 28 अप्रैल को गजकेसरी योग में मीन राशि में प्रवेश करेगा. इसी दिन मीन राशि में पहले से विराजमान बृहस्पति का भी नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है. ग्रह गोचर की गणना के अनुसार, बृहस्पति 28 अप्रैल को रात करीब 9 बजकर 11 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे. शुक्र के मीन राशि में गोचर से गुरु-शुक्र की युति भी बनेगी. इस दिन प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है. ग्रहों-नक्षत्रों की ऐसी चाल मांगलिक कार्यों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है और 7 राशियों को इससे शुभ परिणाम मिलेंगे.

मेष- गजकेसरी योग में शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों का भाग्योदय होगा. नौकरी में इन्क्रिमेंट, प्रमोशन की संभावनाएं बन रही हैं. नया मकान, दुकान या प्रॉपर्टी की खरीदारी के भी योग बन रहे हैं. व्यापार में खूब लाभ होगा. सुख-सुविधा बढ़ेगी और परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा.

वृष- वृष राशि के जो जातक लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, जल्द ही उन्हें खुशखबरी मिल सकती है. गुरु-शुक्र की युति से नौकरी-व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. कोई मांगलिक कार्यों के लिए ये समय बहुत ही शुभ रहेगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. हर ओर आपकी प्रशंसा होगी.

कर्क- गजकेसरी योग में शुक्र का राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को धन लाभ होगा. आय के स्रोत बढ़ेंगे. नौकरी-व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे. नए कार्यों की शुरुआत के लिए ये समय बहुत अच्छा है. घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. यात्राएं सफल रहेंगी. घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.

Advertisement

वृश्चिक- प्रदोष व्रत के साथ हो रहे शुक्र गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को भी बड़ा फायदा होने वाला है. वर्कप्लेस पर कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. धन लाभ होगा. आर्थिक मोर्चे पर जो लोग मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, उनकी स्थिति बेहतर होगी. खर्च-निवेश बढ़ेगा, लेकिन आय में कमी नहीं होगी.

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए नया मकान, वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है. शादी-विवाह के मामले में बात पक्की हो सकती है. लंबे समय से जो कार्य किन्हीं कारणों से अटके थे, वो अब पूरे हो सकते हैं. ये समय आपके लिए बेहद मंगलकारी रहने वाला है.

कुंभ- ग्रहों का ये संयोग कुंभ राशि वालों को भी बहुत फायदा पहुंचाएगा. पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों की आमदनी बढ़ेगी. घूमने-फिरने के लिए समय अनुकूल है. व्यापार संबंधी समझौते लंबे समय तक फायदा देंगे.

मीन- मीन राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता प्राप्त होगी. मेहनत और ईमानदारी से किए गए कार्यों में निश्चित तौर पर कामयाबी मिलेगी. व्यापारिक मामलों चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मामले पक्ष में ही होंगे.

 

Advertisement
Advertisement