scorecardresearch
 

Vrishchik Tarot Rashifal 14 February 2026: धन वापस मिल सकता है, गलत कार्यों में ना फंसे

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 14 February 2026: विवाद की जगह सामने वाले को अपनी स्थिति समझाकर रकम वापिस करने की बात करें.ये उपाय दोनों के ही हित में अच्छा रहेगा.

Advertisement
X
scorpio horoscope
scorpio horoscope

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:-  Knight of pentacles 

प्रेम संबंध:- बचपन का मित्र प्रेम प्रस्ताव दे सकता है.इससे आश्चर्य होगा सकता है.सामने वाले की भावनाएं स्वीकार कर सकते है.

राशिफल:- कोई करीबी व्यक्ति ने आपके विश्वास का फायदा उठाकर पैसों का गबन कर सकता है.इस गलत कार्य में सामने वाला आपका नाम भी दे सकता है.इस गबन के चलते कई लोगों से माफी मांगना पड़ेगी.इस समय गुस्से पर काबू कर उस व्यक्ति के अगली चालों को समझने का प्रयास करें. किसी भी स्थिति में सफलता प्राप्ति के लिए अपने विचारों को स्थिर रखना आवश्यक है.  कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी को जरूरत के वक्त  धनराशि दे सकते हैं.

जिसको वह अभी वापस करने के लिए राजी नहीं है.धन की आवश्यकता के चलते सहयोगी से विवाद होने की संभावना बन सकती है.विवाद की जगह सामने वाले को अपनी स्थिति समझाकर रकम वापिस करने की बात करें.ये उपाय दोनों के ही हित में अच्छा रहेगा.

Advertisement

स्वास्थ्य: जरूर से ज्यादा नींद आने के कारण आलस्य बढ़ता जा रहा है.जिससे कार्यों से भटकाव महसूस हो रहा है


आर्थिक स्थिति: कहीं से रुका हुआ धन वापस मिलने की  थोड़ी उम्मीद नजर आ सकती है. इस धन के मिलने की अपने उम्मीद छोड़ ही दी थी.

रिश्ते: कभी-कभी रिश्तो में स्वार्थ इतना ज्यादा आ जाता है. कि सामने वाला किसी भी कार्य में अपना फायदा उठाने से नहीं चुकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement