scorecardresearch
 

Vrishchik Tarot Rashifal 4 April 2026: वृश्चिक वालों को परियोजना में मिलेगी अच्छी सफलता, नए विभाग में हो सकते हैं स्थानांतरित

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 4 April 2026: किसी के साथ बदला लेने की नीयत से कोई काम न करें. दूसरों के बहकावे में न आएं. सोच समझकर कार्य करने का प्रयास करें. 

Advertisement
X
scorpio horoscope
scorpio horoscope

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Two of Pentacles 

संपत्ति के कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय नए बदलाव लेकर आ सकता है. नकारात्मक सोच वाले लोगों की गतिविधियों को नजर अंदाज करें. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना नहीं पा रहे है. जिसकारण तनाव बढ़ सकता है. छोटी छोटी बातों पर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है. इस समय धन संचय करने की आदत को अपनाएं.  व्यवसाय में कुछ घाटा होने की संभावना बन सकती है. अगर प्रयासों में कोई कमी नहीं हैं. तो अच्छे प्रतिफल जरूर मिलेंगे. इस बात पर विश्वास बनाए रखें. बेवजह के झगड़ों में समय बर्बाद न करें. आलसी और झगड़ालू लोगों की मित्रता को सीमित करें. किसी पुराने मित्र के साथ रिश्तेदारी कर सकते है.  अपने व्यवहार में आ रही नकारात्मकता को कम करें.  किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छे से सोच विचार  कर सकते. परिजनों को कोई महत्वपूर्ण बात न बताकर सबकी नाराजगी सहन करना पड़ सकती है. ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास बनाए रखें. किसी के साथ बदला लेने की नीयत से कोई काम न करें. दूसरों के बहकावे में न आएं. सोच समझकर कार्य करने का प्रयास करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: कहीं उतरते या चढ़ते समय गिरने के कारण चोट आ सकती है. जरूरी उपचार लें. 

आर्थिक स्थिति: आय और व्यय में संतुलन बनाएं. फालतू खर्चो को सीमित करें. 

रिश्ते: पुराने मित्रों के साथ कही घूमने जा सकते है. ये समय पुरानी यादों को ताज़ा कर देगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement