scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 23 April 2026: लोगों की गलतियों का मजाक ना उड़ाएं, अति आत्मविश्वास से बचें

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 23 April 2026: वाहन में कुछ खराबी आने के कारण अचानक से खर्च सामने आ सकते हैं. मन की शांति के लिए आध्यात्म की तरफ झुकाव महसूस करेंगे. लोगों की गलतियों का मजाक ना उड़ाएं.

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
Cards:- The Hermit

कुछ समय से एकांत में रहने की इच्छा बलवती हो सकती है. इस समय पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें. किसी बात के चलते नौकरी में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. अधिकारियों और सहयोगियों के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखने का प्रयास करेंगे. किसी  विवादित मामले का समाधान प्राप्त हो सकता है. जिसके कारण खुद को अटका हुआ महसूस कर रहे है. संतान की उच्च शिक्षा को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं. इस समय कोई पुराना लेनदेन सिरदर्द बन सकता है जिसके चलते कार्यों से मन भटक सकता है.

पुरानी गलतियों के चलते कुछ आरोप लगा सकते हैं इस समय स्वयं को अकेला महसूस करेंगे लोगों को किसी बड़े सम्मान या पद की प्राप्ति हो सकती है. वाहन में कुछ खराबी आने के कारण अचानक से खर्च सामने आ सकते हैं. मन की शांति के लिए आध्यात्म की तरफ झुकाव महसूस करेंगे. लोगों की गलतियों का मजाक ना उड़ाएं. यदि कोई किसी कार्य को लेकर आलोचना कर रहा है. तो उस बात को समझकर गंभीरता से ले सकते है. 

स्वास्थ्य: यात्राओं के दौरान खानपान की अनियमित पाचन संबंधी परेशानियां उत्पन्न कर सकती है. हल्का और सुपाच्य भोजन करें. 

आर्थिक स्थिति: ऐसे कार्यों को समय से पूरा करें. जिनमें अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना अधिक है. 

रिश्ते:कई बार सामने वाले की गलतियों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement