धनु (Sagittarius):-
Cards :The High Priestess
काम की अधिकता के चलते मन काफी अशांत हो सकता है. जिस कारण कार्यों से भटकाव होने लगा है. इस समय मन की शांति के लिएअध्यात्म की तरफ बढ़ते कदम अच्छा अनुभव करा सकते हैं. लोगों के साथ खुद के ज्ञान को साझा करना सामने वाले को आकर्षित कर सकता है. इस समय किसी विवाद के चलते कुछ लोगों से दूरी बना सकते हैं. प्रिय के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता हैं. इस स्थिति में सामने वाला अपनी गलती को छिपा कर हावी होने का प्रयास कर सकता हैं. जिसके चलते काफी गुस्सा हो सकते हैं.
खुद को अकेला महसूस कर सकते है. किसी के साथ भी परेशानी को साझा करने की जरूरत महसूस नहीं कर रहे हैं. अपने साथ जुड़ने का प्रयास मन को शांत करने में सहायक साबित हो सकता है. धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ते रहे. जीवनसाथी को लेकर मन में चिंता बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन में किसी का हस्तक्षेप परेशान कर सकता हैं. कोशिश कर सामने वाले के किसी भी मंसूबे को पूरा न होने दें.
स्वास्थ्य : पाचन से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है. मन में बेचैनी और उद्गीनता के कारण तनाव रह सकता है. लोगों से बात कर तनाव को दूर कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति : धन का अनावश्यक दुरुपयोग न करें. धन का निवेश सही जगह पर करना भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकेगा.
रिश्ते : किसी भी संबंध पर विश्वास नहीं कर पा रहे है. पूर्व में घटित कुछ घटनाएं जीवन में नए संबंध बनाने नही दे पा रही है.