scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 10 March 2026: आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है, दूसरों का मजाक न उड़ाएं

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 10 March 2026: दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें. किसी स्थिति में चुप रहना ज्यादा बोलने से बेहतर रहेगा. शांत और संयमित व्यवहार सभी लोगों को आकर्षित कर सकता है. स्वभाव में बदलाव लाएं.

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
Cards:- The Chariot 

परिवार के साथ कुछ धार्मिक स्थलों की यात्राएं कर सकते है. ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य और खानपान को लेकर लापरवाही न करें. किसी मित्र के प्रेमविवाह की सूचना अचंभित कर सकती है. भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें. किसी मित्र की मदद परेशानी में फंसा सकती हैं. किसी की भी मदद करने से पूर्व उसके पीछे की स्थिति को अच्छे से समझ लें. ससुराल पक्ष से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती हैं. इस खबर से कुछ ऐसी बातें पता चल सकती हैं. जिसके कारण जीवनसाथी से थोड़ा मतभेद हो सकता हैं.

छोटी छोटी बातों से गलतफहमियों को बढ़ने न दें. किसी के साथ गलत व्यवहार न करें. सामने वाले की कमियों का मजाक न उड़ाएं. दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें. किसी स्थिति में चुप रहना ज्यादा बोलने से बेहतर रहेगा. शांत और संयमित व्यवहार सभी लोगों को आकर्षित कर सकता है. स्वभाव में बदलाव लाएं. 

स्वास्थ्य: अपने खानपान का ख्याल रखें. ज्यादा तीखा और गरिष्ठ भोजन से बचाव करें. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती हैं. किसी कार्य में अच्छा आर्थिक लाभ मिलता नजर आ रहा हैं. 

रिश्ते:ससुराल पक्ष की परेशानी में उनका साथ दे सकते हैं. जिससे रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement