धनु (Sagittarius):-
Cards:- Eight of cups
ऐसे लोगों से दूर हो सकते हैं. जिनका संबंध अतीत की किसी दु:खद घटना से रहा हो. संभव है, कि स्थान परिवर्तन पर विचार करें. पूर्व में घटित किसी घटना की यादें बार-बार परेशान कर सकती हैं. इस समय अतीत की यादों को भूलने का प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो पा रहा है. जिसके चलते मन में उदासीनता बढ़ सकती है. परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह करने के कारण परिजनों की नाराजगी उठाना पड़ सकती है. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी का बार-बार छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद उत्पन्न करना परेशान कर सकता है. इस समय सामने वाले की किसी भी बात पर प्रतिक्रिया न देकर चुप रहना बेहतर लगेगा. लंबे समय से कठिन परिस्थितियों का सामना करने के चलते व्यवहार काफी रुखा और असंयमित हो सकता है. उच्च अधिकारी व्यवहार में बदलाव लाने की सलाह दे सकते है. समय का सदुपयोग करें. परिवार और कार्य के साथ संतुलन बनाएं. ऐसे लोगों से दूर रहें. जो नकारात्मकता सोच रखते हो. विचारों की उथल-पुथल पर नियंत्रण रखें. शांत मन में आए हुए विचार चारों तरफ संभावनाओं की तलाश कर सकते हैं.
स्वास्थ्य: लड़खड़ाकर गिरने के कारण पीठ में चोट लग सकती हैं. जिसके कारण कार्यों में धीमापन आ सकता है.
आर्थिक स्थिति: अचानक से धन लाभ हो सकता है. विदेश से आए मित्र से कुछ अच्छे उपहार मिल सकते है.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को खत्म करने का प्रयास करेंगे. किसी नए व्यक्ति के आगमन से वातावरण अच्छा हो सकता है.