मीन (Pisces):-
Cards:- Justice
कार्य क्षेत्र में अपने व्यवहार कुशलता और कार्य शैली से सबको प्रभावित कर सकते है.इसके बावजूद अपने कार्य के प्रति निष्ठावान और समय का पाबंद न होने की आदत उच्च अधिकारियों के दिल में सही जगह नहीं बना पाए है.अभी तक उच्च अधिकारियों से योग्यता के अनुसार मान सम्मान की नहीं दिलवा पाया है.इस बात को लेकर मन में थोड़ा सा असंतोष बना रहता है.अपने कार्यों में सुधार करें.और साथ ही जिस परियोजना पर कार्य कर रहे हैं. उसके बारे में सभी जानकारियों जांच पड़ताल कर सकते हैं. किसी भी निर्णय को लेने से पूर्व इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं की अच्छे से जांच कर लेना,बेहतर साबित होगा. अभी तक किसी पारिवारिक संपत्ति को लेकर वाद विवाद चल रहा था.
ये विवाद अब न्यायालय की शरण में जा सकता है.इस विवाद के चलते न्यायालय की तरफ से सही निर्णय की प्रतीक्षा करेंगे. संभव हैं, कि सामने वाला अनैतिक संसाधनों का प्रयोग कर निर्णय को अपने पक्ष में ना कर लें. और आप संपत्ति से वंचित हो जाए. किसी भी स्थिति में धैर्य और संयम का साथ ना छोड़े. हो सकता है, कि कई बार परिस्थितियों काफी चिढ़ा देती हो.और अनैतिक साधनों से उन्हें पूरा करने की सोच मन में बना सकते है.
स्वास्थ्य: दिनचर्या को नियमित रखें.खानपान को बेहतर बनाएं.
आर्थिक स्थिति: धन का निवेश सोच समझकर करें.खर्चों को कम करें.
रिश्ते: भाई बहन के साथ नए वाहन की खरीदी कर सकते है.