scorecardresearch
 

Meen Tarot Rashifal 4 April 2026: मीन राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति की मिल सकती है सूचना, सौदों में न करें जल्दबाजी

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 4 April 2026: हमेशा स्वयं को दोष न दें. लोगों की बातों को अनसुना करें. कभी कभी परिस्थिति पर नियंत्रण मुश्किल होता है.  ऐसी स्थिति में कार्यों को पूरा करना काफी मेहनत का काम होता है.   

Advertisement
X
pisces horoscope
pisces horoscope

मीन (Pisces):-
Cards:- The Tower

बदले और स्वार्थ की भावना के साथ रिश्ते न बनाएं. कुछ गलतियां लोगों के साथ रिश्ते खराब कर सकती है. किसी के साथ भी ज्यादा अपेक्षा न रहें.  जल्द ही किसी नए मकान को लेने की योजना पूरी हो सकती हैं. संपत्ति से सम्बन्धित सौदों में जल्दबाजी न करें. अच्छे से संतुष्ट होने के बाद ही सहमति दीजिए. घर में कार्य करने वाले लोगों के साथ सही व्यवहार करें. लोगों की कमियों का मजाक न उड़ाएं. बदला लेने की भावना से किसी को नुकसान न पहुंचाएं. नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखें. कार्य का सफल या असफल होने का मतलब मेहनत में कमी ही नहीं होता है. बल्कि योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन न हो पाना भी हो सकता. हमेशा स्वयं को दोष न दें. लोगों की बातों को अनसुना करें. कभी कभी परिस्थिति पर नियंत्रण मुश्किल होता है.  ऐसी स्थिति में कार्यों को पूरा करना काफी मेहनत का काम होता है.   

Advertisement

स्वास्थ्य: किसी बड़ी चोट की आशंका से भयभीत हो सकते है. कुछ समय कार्य से स्वयं को आराम दें. 

आर्थिक स्थिति: जल्द ही नौकरी में पदोन्नति की सूचना मिलने वाली हैं. ये पदोन्नति बड़े लाभ के साथ आ सकती हैं. 

रिश्ते: विवाह संबंध तय होने के बाद किसी कारण से टूट सकता हैं. इस बात को लेकर मन उदास हो सकता हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement