मीन (Pisces):-
Cards:- The Fool
किसी भी बात को चाहे वह कितनी भी गंभीर हो, मजाक में ना उड़ाए. बातों को मजाक में उड़ने की आदत में बदलाव लाएं. इस समय जोखिम पूर्ण कार्यों को ना करें. कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना बन रही है. किसी नई संपत्ति को खरीदने से पूर्व उसकी अच्छे से जांच पड़ताल जरूर करें. यदि कोई जानकारी अपूर्ण हो. तो अभी इस संपत्ति को खरीदने का विचार कुछ समय के लिए रोक दें. जीवन में जल्द ही किसी बड़े बदलाव के होने की संभावना है.संभवत: इस बदलाव के आने से स्थितियां पहले से अधिक बेहतर होती नजर आएंगे. कार्य क्षेत्र में किसी कार्य की सफलता के कारण उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है. बाहरी लोगों के साथ निजी जीवन की बातों को साझा ना करें. किसी नए व्यक्ति को पारिवारिक मामले में दखल देने की अनुमति न दें. यदि किसी कार्य की आलोचना बार-बार हो रही है तो उस कार्य का अवलोकन अवश्य करें. संभव है, कि किसी गलती के चलते कार्य में सफलता प्राप्ति नहीं हो पा रही हो. गलतियों का दोहराव ना करें. किसी पर अपनी गलतियों का दोष रोपण न करें.
स्वास्थ्य: चलते समय अपने कदमों को नियंत्रित रखें. गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें.
आर्थिक स्थिति: पुराने कर्जों को चुका सकते हैं. शेयर बाजार में धन निवेश करेंगे.
रिश्ते: यदि किसी का व्यवहार आपके साथ अच्छा नहीं है. तो उससे ज्यादा उम्मीद ना रखें.