मूलांक 9: जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 है.
नंबर 9- 20 अप्रैल 2026 का मूलांक 2 और भाग्यांक 7 है. अंक 9 के लिए आज का दिन सामान्य प्रभाव का बना है. कारोबार में सहजता सरलता बनाए रखेंगे. भेंट मुलाकात में प्रभावी रहेंंगे. मित्रों से जुड़ाव बनाए रखेंगे. भावनात्मक विषयों पर अंकुश बनाए रखें. आज्ञापालन व अनुशासन बढ़ाएं. पेशेवर अपेक्षित प्रदर्शन करेंगे. आपसी विश्वास बढ़ाएंगे. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति साहस से राह बनाते हैं. बल और बुद्धि से असंभव को संभव करने की क्षमता रखते है. निडरता से जीते हैं. अपनी माटी और लोगों से गहरा प्रेम रखते हैं. कुल परंपरा का पालन करते है. आज इन्हें रुटीन बनाए रखना है. बड़ों से सामंजस्य रखें. व्यक्तिगत विषय पक्ष में बने रहेंगे.
मनी मुद्रा- करियर व्यापार में निरंतरता बनाए रखेंगे. पेशेवर मामले पूर्ववत् बनेंगे. लाभ एवं विस्तार पर फोकस बढ़ाएंगे. वाणिज्यिक कार्यों को गति देंगे. सूझबूझ व सामर्थ्य बढ़ेगी. व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाएंगे. वरिष्ठों से जुड़ाव बढ़ाएंगे. मित्र सहयोगी होंगे. बजट बनाकर चलेंगे. लक्ष्य पर ध्यान देंगे.
पर्सनल लाइफ- पारिवारिक संबंधों में पहल व दिखावे से बचें. संबंधों में मिठास बनाए रहें. व्यक्तिगत विषयों में उतावलापन न दिखाएं. करीबी सहयोगी होंगे. बात प्रभावित ढंग से रखेंगे. अवसर भुनाएंगे. रिश्तों का सम्मान बनाए रखेंगें. सहजता बनी रहेगी. परस्पर विश्वास बढ़ेगा.
हेल्थ एंड लिविंग- सेहत से समझौता न करें. शारीरिक संकेतों पर नजर रखें. निजी मामलों में संवेदनशील बने रहेंगे. व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे. बड़प्पन दिखाएंगे. मनोबल बना रहेंगे.
फेवरेट नंबर- 2, 3, 6, 7, 8 और 9
फेवरेट कलर- मरून
एलर्ट्स- कामकाज पर ध्यान दें. तैयारी बढ़ाएं. फोकस रखें.