मूलांक 6: जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 है.
नंबर 6
19 अप्रैल 2026 का मूलांक 1 और भाग्यांक 6 है. अंक 6 के लिए आज का दिन हितकारी है. पहल पराक्रम के अवसर बनेंगे. निजी मामलों में सकारात्मकता बढ़ेगी. आत्मविश्वास से आगे बढें़गे. व्यवस्था में भरोसा बढ़ाएंगे. सक्रियता से कार्य करेंगे. लाभ एवं विस्तार पर जोर रहेगा. प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे. कारोबार में उन्नति रहेगी. साक्षात्कार में प्रभावशाली रहेंगे. शुक्र के अंक 6 के व्यक्ति अपना काम पूरी लगन से करते हैं. सीखने सिखाने पर जोर देते हैं. रचनात्मकता पर जोर बना रहता है. आज इन्हें घर परिवार से सहयोग प्राप्त होता रहेगा. विनम्रता बनाए रहेंगे. उत्साह कार्य करेंगे. विनय विवेक बनाए रखें. बहस विवाद से बचेंगे.
मनी मुद्रा- आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा. वाणिज्यिक लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेग. कामकाज में सरलता बढ़ेगी. प्रबंधन के प्रयास पक्ष में बनेंगे. नीति नियम रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. पेशेवर प्रयासों में तेजी आएगी. योग्यता प्रदर्शन से जगह बनाएंगे. पद प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी. वरिष्ठजन प्रसन्न रहेंगे.
पर्सनल लाइफ- मित्रोंं के लिए वक्त निकालेंगे. प्रियजनों से सहज रहेंगे. जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे. मन के मामले हितकर रहेंगे. रिश्तों मे प्रेम स्नेह बढ़ेगा. समता और सामंजस्य बनाए रखेंगे. निजी प्रयासों में अनुकूलता रहेगी. व्यक्तिगत संबंधों में भरोसा रखेंगे. वचन निभाएंगे. मितभाषी रहेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- स्वयं का ध्यान रखें. संवाद संवारें. संसाधनों पर फोकस रखें. मौके का लाभ उठाएंगे. आत्मविश्वास बना रहेगा. साज संवार बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य सहज रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1, 3, 4, 5, 6, 8 और 9
फेवरेट कलर- श्वेत
एलर्ट्स- दिखावे से बचें. संवेदशनशीलता बनाए रहें. विवाद टालें.