मूलांक 4: जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 है.
नंबर 4
12 अप्रैल 2026 का मूलांक 3 और भाग्यांक 8 है. अंक 4 के लिए आज का दिन शुभदायी है. आर्थिक मामलों में बेहतर परिणाम पाएंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. विविध प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. परिजन मददगार रहेंगे. व्यक्तित्व आकर्षक बना रहेगा. सूझबूझ बनाए रखेंगे. जल्दबाजी न दिखाएं. गरिमा गोपनीयता पर ध्यान दें. राहु के अंक 4 के व्यक्ति अवसर पर सबसे तेज निर्णय लेते हैं. प्रतिक्रिया में अत्यंत प्रभावी होते हैं. शेयर बाजार जैसे अप्रत्याशित कार्योंं में रुचि रखते हैं. आज इन्हें साहस बनाए रखना है. सूचना संपर्क पर जोर बढ़ाएंगे. कार्यव्यवस्था पर ध्यान देंगे. व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा. पेशेवरता अपनाएंगे. चर्चा संवाद में प्रभावी रहेंगे.
मनी मुद्रा- कामकाजी मामलों में अपेक्षित गति आएगी. पद प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. प्रबंधकीय विषयों में प्रभावी रहेंगे. प्रतिभा संवार पाएगी. व्यावसायिक गतिविधी संवरेगी. कामकाज में साहस पराक्रम बनाए रखेंगे. लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा. विभिन्न योजनाएं गति लेंगी. वाणिज्यिक विषयों में रुटीन रखेंगे.
पर्सनल लाइफ- प्रियजनों की बात पर ध्यान दें. अपनों को अनदेखा न करें. निजी संबंधों में सुधार की संभावनाएं बनाए रखें. संकोच बना रह सकता है. जरूरी बात साझा करेंगे. एक दूसरे की खुशी का ख्याल बना रहेगा. अपनों का विश्वास जीतेंगे. घर में सहज वातावरण बनाए रखें.
हेल्थ एंड लिविंग- खानपान आकर्षक होगा. सक्रियता दिखाएंगे. अतिथि का सत्कार करेंगे. स्वास्थ्य पर जोर देंगे. समस्याएं हल होंगी. मनोबल बढ़ाए रखेंगे.
फेवरेट नंबर- 1, 4, 5, 6, 7, 8 और 9
फेवरेट कलर्स- गोमेद समान
एलर्ट्स- स्पष्टता बढाएं. अफवाह पर भरोसा न करें. तथ्य जांचें.