scorecardresearch
 

आर्थिक राशिफल 23 अक्टूबर 2020: कुंभ राशि वालों के लिए खास दिन, कर्क वालों के बनेंगे काम

तुला राशि वालों के जीवन में आज के दिन बदलाव की स्थिति बन सकती है. आप में से कई लोग जीवन के एक नए पड़ाव की शुरुआत करेंगे. जानें धन-पैसे और कमाई के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन.

Advertisement
X
Arthik Rashifal 23 October 2020: आज का आर्थिक राशिफल
Arthik Rashifal 23 October 2020: आज का आर्थिक राशिफल

1. मेष राशि 
घर परिवार द्वारा आर्थिक सम्पूर्णता मिलेगी. पिता या माता द्वारा आपको आर्थिक सहायता मिलेगी.

2. वृषभ राशि 
धन की परिस्थिति बहुत खास नजर नहीं आ रही है. आपके जीवन में लाभ की स्थिति बन रही है.

3. मिथुन राशि 
आपके आर्थिक स्थिति में बहुत लाभ या सुधार की अपेक्षा नहीं की जा सकती है.

4. कर्क राशि 
आर्थिक परिस्थितियां पहली जैसी थीं उससे बेहतर होती हुई नज़र आ रही है. आपके काम बनने लग रहे हैं.

5. सिंह राशि 
धन की परिस्थिति में किसी प्रकार का सुधार नहीं नज़र आ रहा है. लेकिन निवेश को लेकर सही निर्णय करेंगे तो आपके लिए बहुत शानदार रहेगा. 

6. कन्या राशि 
धन के मामले में इस समय आपके पास धन आ तो रहा है लेकिन ख़र्चे भी उतने ही हो रहे हैं. 

7. तुला राशि 
आर्थिक परिस्थिति में लाभ लाने के लिए आप प्रयासरत तो बहुत हैं लेकिन कहीं न कहीं बोझिल भी महसूस कर रहे हैं.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

8. वृश्चिक राशि 
आर्थिक मामलों में आपको आराम मिलेगा. कई चीजों में आप यदि निर्णय सटीक लें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. 

9. धनु राशि 
आपके लिए परिस्थिति पहले से बेहतर रहेगी. कई रुके मामले धीरे-धीरे खुलते हुए नजर आ रहे हैं.

10. मकर राशि 
आर्थिक परिस्थिति में बहुत ज्यादा सुधार नजर नहीं आ रहा है. वहीं छोटे-छोटे मामलों को लेकर आपको थोड़ा सा सावधान रहना है. 

11. कुंभ राशि
आर्थिक परिस्थिति में सुधार के योग नजर आ रहे हैं. भूमि द्वारा लाभ मिलेगा. भूमि भवन का सुख प्राप्त होगा. 

12. मीन राशि
माता-पिता का आर्थिक रूप से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. वहीं आपके कार्यों को सराहा जाएगा.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement