scorecardresearch
 

टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2020: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर, जीवन में रहेगा रोमांस

Today Tarot Horoscope 23 October 2020: वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन अच्छी खबर मिलेगी. बहुत दिनों से आपके जीवन में रोमांस की कमी थी, आज के दिन ये कमी की भरपाई होती नज़र आ रही है. 

Advertisement
X
Tarot Horoscope Today 23 October 2020: आज का टैरो राशिफल
Tarot Horoscope Today 23 October 2020: आज का टैरो राशिफल

1. मेष राशि 
आज के दिन पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी संबंध घनिष्ठ होंगे. साथ ही साथ पार्टनरशिप से जुड़े अहम फैसले आज के दिन आप ले सकते हैं. 

2. वृष राशि 
सब कुछ होते हुए भी आपको कुछ चीज़ों से असंतुष्टि महसूस होगी. जीवन ने आपको सब कुछ दिया है लेकिन कहीं आपको ऐसा लगेगा कि आप सब चीजें छोड़कर निकल जाएं और कुछ नई शुरुआत करें.

3. मिथुन राशि 
जीवन के नए सफर की शुरुआत करना चाह रहे हैं लेकिन आपको किसी का भी सहयोग नहीं मिल रहा है. बेझिझक होकर अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत करें.

4. कर्क राशि 
बहुत दिनों से आप किसी एक नयी खबर की तलाश में थे. बहुत दिनों से आप किसी एक नई नौकरी या प्रस्ताव की तलाश में थे.

5. सिंह राशि 
आज के दिन आपको सावधान रहने की जरूरत है. वाहन या मशीनरी के प्रयोग से नुकसान भी हो सकता है. हो सकता है कि कुछ समय के लिए एक झटका महसूस करें. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

6. कन्या राशि 
आज के दिन आध्यात्मिक चीज़ों पर आपका विश्वास बढ़ेगा. हो सकता है कि आप किसी मंदिर या फिर किसी धार्मिक स्थान की यात्रा प्लान करें. 

7. तुला राशि 
आज के दिन आपके जीवन में बदलाव की स्थिति बन सकती है. आप में से कई लोग जीवन के एक नए पड़ाव की शुरुआत करेंगे. 

8. वृश्चिक राशि 
आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी. बहुत दिनों से आपके जीवन में रोमांस की कमी थी, आज के दिन ये कमी की भरपाई होती नज़र आ रही है. 

9. धनु राशि
समय अपने आपको अपनी परिस्थितियों में ढालने का है. हो सकता है कि आप बहुत ज्यादा अकेलापन महसूस कर रहे हैं और मन में मायूसी महसूस कर रहे हैं.

10. मकर राशि 
विदेश से जुड़ी कई बातों पर आपका ध्यान जाएगा. आप में से कई लोग अपने करियर को लेकर अहम फ़ैसले लेंगे.

11. कुम्भ राशि 
आज के दिन आप कर्ज से जुड़ा कोई अहम निर्णय ले सकते हैं. हो सकता है कि किसी पुराने कर्ज़ की एक मुश्त लंबी किश्त आप चुका पाएं. 

12. मीन राशि
कर्ज़ से जुड़े किसी मामले में आपको कुछ चिंता महसूस होगी. हो सकता है आपने किसी से आर्थिक मदद या नौकरी की उम्मीद की हो लेकिन आज के दिन किसी भी प्रकार की सहायता मिली नजर नहीं आ रही है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement