मेष (Aries)
मेष राशि वालों के घर-परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा.आज आपको मनचाहे प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं.दोस्तों और प्रियजनों के साथ भ्रमण या मनोरंजन पर जाने के योग हैं.रिश्तों में मजबूती आएगी. आप अपनों के साथ उत्सव जैसा महसूस करेंगे.संवाद में स्पष्टता रखें, प्रेम संबंधों में गहराई आएगी.
वृष (Taurus)
आपके लिए आज का दिन आपसी विश्वास को बढ़ाने वाला है.आप अपनी मीठी वाणी और व्यवहार से आसपास के वातावरण को सुखद बनाएंगे.घर-परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा .प्रियजनों के साथ भेंटवार्ता सफल होगी.आप सबको साथ लेकर चलेंगे, जिससे आपके प्रति सम्मान और स्नेह और बढ़ेगा.
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों को आज प्रेम संबंधों में थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है.चर्चा और संवाद के दौरान सावधानी बरतें .किसी भी तरह के बहस या विवाद से बचें.रिश्तों में विनम्रता और बड़प्पन दिखाएं.प्रेम के मामले आज साधारण रहेंगे, इसलिए किसी भी तरह की जल्दबाजी या उतावली दिखाने से बचें.
कर्क (Cancer)
आज आप अपने प्रिय के साथ सुखद और यादगार समय बिताएंगे.मन में उत्साह बना रहेगा. आप अपनी जरूरी बातें पार्टनर के सामने रख पाएंगे.मित्रों का सहयोग मजबूत होगा और भावनात्मक प्रदर्शन में आप काफी उत्साहित रहेंगे.स्वजनों के साथ छोटी यात्रा या मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है.
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातक आज प्रेम और स्नेह से सबको अपना बना लेंगे.निजी मामलों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव बढ़ेगा.मित्रता को नया बल मिलेगा. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं.आप अपने साथी पर भरोसा दिखाएंगे, जिससे रिश्तों में सुधार होगा.वरिष्ठों का आशीर्वाद भी बना रहेगा.
कन्या (Virgo)
आज आप वादे निभाने में सफल रहेंगे, जिससे पार्टनर का भरोसा आप पर और बढ़ेगा.प्रेम संबंधों में मिठास घुलेगी और शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी.नए परिचय का लाभ मिलेगा. आप अपनी आकर्षक शैली से लोगों को प्रभावित करेंगे.रिश्तों को निभाने में आप काफी सहज और रचनात्मक रहेंगे.
तुला (Libra)
तुला राशि वालों को प्रेम संबंधों में पारदर्शिता और स्पष्टता बनाए रखनी चाहिए.बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें.पार्टनर से बात करते समय विनम्रता रखें. भावुकता में बहकर कोई निर्णय न लें.अपनों का साथ बना रहेगा, लेकिन किसी भी बात को तोलमोल कर कहना ही आज आपके लिए बेहतर होगा.
वृश्चिक (Scorpio)
आपका भावनात्मक पक्ष आज साधारण रहेगा.जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे घर में खुशियां आएंगी.व्यक्तिगत संबंधों में आदर का भाव रखें. अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें.पार्टनर के साथ सहयोग बढ़ेगा और रिश्तों में विश्वास की नई किरण दिखाई देगी.
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वाले आज अपने मन की बात अपनों से कह पाएंगे.मित्रों का साथ आपका मनोबल बढ़ाएगा, जिससे पुरानी शंकाएं दूर होंगी.हालांकि, प्रेम संबंधों में जल्दबाजी दिखाने से बचें.रिश्तों में स्पष्टता रखें .चर्चा के दौरान सहज रहें.साथी के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा.
मकर (Capricorn)
आपके लिए आज प्रेम और स्नेह के मामले काफी सकारात्मक रहेंगे.प्रियजनों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्तों में सुख-शांति रहेगी.मित्रों का विश्वास जीतने में आप सफल रहेंगे.संतान की ओर से भी शुभ संकेत मिल सकते हैं.पार्टनर के साथ भ्रमण और मनोरंजन पर जाने की योजना बन सकती है.
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को प्रेम संबंधों में अहंकार और आवेश से बचना चाहिए.भावनाओं में बहकर जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.अपनों की बातों को ध्यान से सुनें. उन्हें उचित सम्मान दें.आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज दे सकते हैं, जिससे संबंधों में ताजगी आएगी.विनम्रता ही आपकी ताकत बनेगी.
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.आप अपने मन की बात को पार्टनर से साझा कर पाएंगे.परिवार और रिश्तेदारों के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा.प्रभावी प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं और आप अपनों के साथ बेहतरीन वक्त बिताएंगे.प्रेम संबंधों में उत्साह और विश्वास दोनों बढ़ेंगे।