तुला (Libra):-
Cards:- The Magician
वर्तमान समय में व्यवसाय में कोई नया बदलाव ना लाएं.जैसा चल रहा है.वैसा ही चलने दें.कुछ नौकरीपेशा लोगों को कार्य स्थल के परिवर्तन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.परिवार का कोई सदस्य संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है.इस स्थिति में किसी अच्छे सलाहकार की सलाह ले जा सकती है.कार्य क्षेत्र में क्षमता से आगे बढ़ाने की चाह और जुनून निरंतर सफलता के मार्ग तक ले जाएगा.कार्य क्षेत्र में आई कठिनाइयों और चुनौतियां मार्ग से हटाने का प्रयास कर सकती हैं.
इसके बावजूद खुद को संयमित रूप से आगे बढ़ाने की कोशिश कामयाबी दिला सकती है.कार्य क्षेत्र में आया उच्च अधिकारी उच्च पद का दुरुपयोग कर सकता हैं.जिसके चलते कार्य क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो सकता है.इस समय अपने व्यवहार को संयमित बनाने कोशिश करें.सामने वाले व्यक्ति के भड़काने पर कोई प्रतिक्रिया न देना ही बेहतर होगा.किसी बात पर भड़का रहा है.तो उसके प्रयास को सफल न होने दे.अतीत से जुड़े किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.इस समय उच्च अधिकारी कार्यों की गति का अवलोकन कर सकते है.थोड़ा सजग रहें.कार्यों को पूरी निष्ठा और लगन से पूरा करें.सामने वाले किसी भी बात को लेकर गलत प्रभाव न पड़ने दें.
स्वास्थ्य: खांसी जुकाम स्वास्थ्य को बुरी तरह बिगड़ रहा है.जिसके चलते गले में संक्रमण होने की संभावना बढ़ सकती है.
आर्थिक स्थिति: पिता से कुछ अच्छा कीमती उपहार मिल सकता है.इस उपहार को संभाल कर रख सकते हैं.
रिश्ते:व्यवहार की कठोरता को नम्रता में बदलने से सभी लोग धीरे-धीरे आपके साथ सहज होने लगेंगे.