तुला (Libra):-
Cards:- Eight of cups
पुरानी यादों के ताजा होने से मन काफी द्रवित हो सकता है.इसका असर व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन पर पड़ सकता है.कुछ समय स्थान परिवर्तन कर सकते है.धन का अपव्यय हो सकता है.किसी कार्य को प्रारंभ करने में थोड़ा हिचकिचा सकते है.
इस समय किसी विषय पर गहन चर्चा बड़े तनाव में डाल सकते है.इस समय परिवार के बड़े लोगों के साथ रिश्ते सुधारें.जीवनसाथी की कमियों का मजाक न उड़ाएं.संभव हैं, कि सामने वाला सीख रहा हो.ऐसी स्थिति में उसकी हौसला अफजाई करें. ना कि उसको नीचा दिखाए.कार्य क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते है.
इस समय आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत बनाकर नई शुरुआत करें.जल्द ही जीवन में नए बदलाव नजर आ सकते है.कुछ ऐसे लोगों से मिल सकते है.जो आगे बढ़ने में प्रेरणादायक साबित होंगे.मित्रों के साथ किसी नए जगह पर भ्रमण की योजना बना सकते है.
स्वास्थ्य: बार बार बीमार पड़ सकते है.बदलते मौसम में स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें.
आर्थिक स्थिति: कुछ पुराने कर्जे चुका सकते है.फिजूलखर्ची पर नियंत्रण लगाएंगे.
रिश्ते: जो आपके कार्यों से ईर्ष्या या द्वेष रखता है.उसके साथ रिश्ते सीमित रखें.