scorecardresearch
 

Singh Tarot Rashifal 29 March 2026: धैर्य,संयम से काम लें, स्वस्थ महसूस कर सकते हैं

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 29 March 2026: ऐसी स्थिति में खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं.इस परिस्थिति में धैर्य,संयम और ईश्वर पर बना विश्वास जीवन को आगे ले जाने में सहायक रहेंगे.

Advertisement
X
leo horoscope
leo horoscope

.सिंह (Leo):-
Cards:- The World

 किसी ऐसे व्यक्ति के साथ मुलाकात नए प्रेम संबंध को शुरुआत कर सकती है.सामने वाला जल्द ही किसी बड़ी परियोजना में उच्च पद प्राप्ति के साथ विदेश जा सकता है.इस रिश्ते को विवाह में बदलने की स्वीकृति मिल सकती है.इस समय  कोई ऐसी घटना घटित हो सकती है. जो चीजों को समझने का नजरिया परिवर्तित कर सकती है. ऐसी स्थिति में कई लोगों की असलियत सामने आ सकती है.पारिवारिक मामलों में किसी की भी दखलंदाजी न होने दें.परिवार का कोई सदस्य गलत संगत में फंस सकता है.उसको वहां से बाहर आने में सहायता कर सकते है.संभव हैं,कि सामने वाला व्यक्ति इस समय कोई भी बात समझने का प्रयास ही ना करें.धीरे धीरे स्थितियां नियंत्रण में आ सकती है.इस बात का विश्वास रखें.

यदि कोई समस्या सुलझ नहीं पा रही है.तो परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों से सलाह ले जा सकती है.इस समय कार्य क्षेत्र में कुछ ऐसी मजबूरियां आ सकती हैं.जिसमें ना चाहते हुए भी अपने कार्य की सफलता का श्रेय दूसरे को देना ही पड़ सकता हैं. ऐसी स्थिति में खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं.इस परिस्थिति में धैर्य,संयम और ईश्वर पर बना विश्वास जीवन को आगे ले जाने में सहायक रहेंगे.

स्वास्थ्य: इस समय खुद को पहले से स्वस्थ महसूस कर सकते हैं. शरीर में भी चुस्ती फुर्ती बरकरार नजर आ रही है.

आर्थिक स्थिति: अचानक से काफी समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद जाग सकती है. इस बात से राहत महसूस होगी.

रिश्ते: माता-पिता के साथ किसी करीबी रिश्तेदार के विवाह में जाने की तैयारी कर सकते हैं. सभी लोगों से मिलने की उम्मीद मन में उत्साह  बढ़ा सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement