सिंह (Leo):-
Cards:- Knight of cups
ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति सुलह के लिए आ सकता है. जिससे रिश्ते में पुनः मधुरता आती महसूस करेंगे. भाग्योदय हो सकता है. दूसरों को अपेक्षाओं को पूरा करने का बोझ मन पर न लें. संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते है. घर की सजावट के लिए खरीदारी कर सकते है. मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे. खुद के आकर्षण को परख कर सकते है. किसी ऐसी महिला के आकर्षक व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकते है. जो एक अच्छी व्यावसायिक योग्यता रखती हो.
जीवनसाथी के कार्य में आ रही समस्याओं को दूर कर सकते है. अपने किसी विरोधी व्यक्ति से मित्रता हो सकती है. एक साथ कार्य करने की वजह से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. इसको दूर करने का प्रयास करें. कई चीजों में ध्यान को न भटकाए. किसी एक लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करें. लोगों के तानों के चलते स्वयं के आत्मविश्वास में कमी न आने दें. परिस्थित को स्वयं पर हावी न होने दें.
स्वास्थ्य: खट्टी और ठंडी चीजों का सेवन कुछ समय न करें. गले में सूजन बढ़ सकती है.
आर्थिक स्थिति: पिता से अच्छा उपहार मिल सकता है. नए वाहन की खरीद सकते है.
रिश्ते: जो बीत गया वही अतीत अचानक से सामने आ सकता है. इस बात से थोड़ा परेशान हो सकते है.