सिंह- चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. प्रेम स्नेह के मामले बेहतर रहेंगे. आवश्यक कार्यों में गति रखेंगे.कार्य प्रदर्शन संवार पर रहेगा. कला कौशल और प्रतिभा से जगह बनाएंगे. बड़ों की बात ध्यान से सुनें. व्यवस्था मजबूत रखेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर रहेंगे. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. खुशियों को साझा करेंगे. मित्रता बढ़ाने पर जोर देंगे. लाभ का प्रतिशत बढ़त पर बना रहेगा. आधुनिक विषयों में रुचि दिखाएंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. मित्रों से मुलाकात होगी.
धनलाभ- पेशेवर मामलों में शीघ्रता बनाए रखेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता के प्रति झुकाव बना रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. मामले लंबित रखने से बचेंगे. जीत का भाव रहेगा. समकक्ष सहयोग देंगे. कार्य व्यापार में शुभता का संचार रहेगा. प्रशासन प्रबंधन को बल मिलेगा.व्यापार में तेजी दिखाएंगे. कामकाज पर फोकस रखेंगे. भावुकता पर नियंत्रण रहेगा. स्पष्टता रखें. बहस विवाद से बचें. रुटीन संवारेंगे.
प्रेम मैत्री- मन की बात कहने में आगे रहेंगे. संबंधों मं उत्साह दिखाएंगे. पहल पराक्रम का भाव रहेगा. मित्रों और सहयोगियों साथ पाएंगे. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. सुखद व स्मरणीय पल बनेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- कार्यों में विनम्रता रखेंगे. वचन निभाएंगे. आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे. उत्साह मनोबल ऊंचा रहेगा. तेजी दिखाएंगे. योग्यता प्रदर्शन में आगे रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंकः 1 3 और 7
शुभ रंगः सिदूरी लाल
आज का उपायः महालक्ष्मीजी की पूजा करें. लाल पीले फल एवं वस्तुओं का दान करें. वचन निभाएं.