मेष राशि: लीक से हटकर कार्य करने में रहेंगे आगे, चहुंओर रहेगा शुभता का संचार
मेष राशि के जातक आज लीक से हटकर कार्य करने में सबसे आगे रहेंगे. आपका पूरा फोकस अपने भावनात्मक मामलों पर बना रहेगा. आप सभी क्षेत्रों में उम्मीद से काफी अच्छा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. आप पूरी तरह लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे, जिससे आपकी दीर्घकालिक योजनाएं गति पाएंगी. समाज और परिवार में बड़प्पन की सोच बनाए रखेंगे. आज आपका व्यावसायिक लाभ पहले से काफी बेहतर होगा. आपके आसपास चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. रचनात्मक विषयों में अच्छी गति आएगी. करीबियों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. परिजनों के साथ सुखकर समय बिताएंगे और अपनों की सुख-सुविधाओं पर ध्यान देंगे.
लकी नंबर: 1, 3, 6 और 9
शुभ रंग: मरून
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मीठे रसीले पदार्थों का वितरण करें. अपना डेली रुटीन संवारें.
वृष राशि: वाणिज्यिक मामलों में बनी रहेगी सामान्य स्थिति, लुभावने प्रस्तावों से बचें
वृष राशि वाले जातकों के वाणिज्यिक मामलों में आज पूरी तरह सामान्य स्थिति बनी रहेगी. आप जीवन के विभिन्न संवेदनशील मामलों में अच्छा धैर्य बनाए रखेंगे. कार्यक्षेत्र में नुकसान से बचने के लिए स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे. बाजार में मिलने वाले लुभावने प्रस्तावों एवं किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आने से बचें. न्यायिक मामलों में कोई भी बड़ी गलती करने से बचें. अपने स्वभाव में विनय और विवेक बनाए रखें. आज आप अपने पूंजीगत विषयों में निवेश बढ़ा सकते हैं. आपका करियर और कारोबार पूर्ववत सामान्य रहेगा. विदेश से जुड़े मामलों में अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे.
लकी नंबर: 3, 6 और 9
शुभ रंग: सिल्वर
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मीठे रसीले पदार्थों का वितरण करें. दान और धर्म के कार्य बढ़ाएं.
मिथुन राशि: कारोबारी मामलों में बनी रहेगी अच्छी तेजी, उछाल पर रहेगा आर्थिक पक्ष
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार है. आप अपने कारोबारी मामलों में अच्छी तेजी बनाए रखेंगे. जीवन के सभी क्षेत्रों में बेहतर और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. अपने साहस और संपर्क का भरपूर लाभ उठाएंगे. आज आपका आर्थिक पक्ष पूरी तरह उछाल पर रहेगा. प्रबंधन के क्षेत्र में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. बड़े लक्ष्य साधने की निरंतर कोशिश रहेगी. कार्यक्षेत्र की अनुकूलता मिलने से आप मन से काफी उत्साहित रहेंगे. काफी तेजी से काम लेंगे, जिससे आपके लक्ष्य समय पर पूरे होंगे. परिजनों व प्रियजनों से सुखद भेंट होगी.
लकी नंबर: 1, 3, 5 और 6
शुभ रंग: आसमानी
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मीठे रसीले पदार्थों का वितरण करें. कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रबंधन बढ़ाएं.
कर्क राशि: स्वजनों के साथ सुखपूर्वक बीतेगा समय, बढ़ेगी आपकी निर्णय क्षमता
कर्क राशि के जातक आज अपने करीबियों और स्वजनों के साथ पूरी तरह सुखपूर्वक रहेंगे. आपके जीवन में प्रेम और स्नेह प्रदर्शन के कई नए अवसर बढ़ेंगे. अपनी जरूरी कार्ययोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएंगे. आपका कार्य और व्यापार काफी बेहतर रहेगा. अपनी नीतिगत मामलों को सुचारू ढंग से आगे बढ़ाएंगे, जिससे आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी. कहीं से आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे और आपकी महत्वपूर्ण वार्ताएं पूरी तरह हितकर होंगी. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रबंधन को नया बल मिलेगा. सबको साथ लेकर चलेंगे, जिससे साख और प्रभाव में वृद्धि होगी.
लकी नंबर: 1, 2, 3 और 6
शुभ रंग: पर्ल पिंक
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मीठे रसीले पदार्थों का वितरण करें. लोगों के साथ सहकारिता का भाव रखें.
सिंह राशि: कार्य व्यापार में तेजी के बनेंगे सुंदर अवसर, बढ़ेगा धर्म और आस्था को बढ़ावा
सिंह राशि के जातकों के लिए आज कार्य और व्यापार में तेजी करने के कई सुंदर अवसर बनेेंगे. आपके आसपास चहुंओर शुभता का संचार रहेगा, जिससे आप विविध उपलब्धियां हासिल करेंगे. अपने कार्यक्षेत्र में आधुनिक कार्यों से जुड़ेंगे. कामकाज में सही संतुलन बनाए रखेंगे. अपने सुख, सुविधा और संसाधनों को बढ़ाएंगे. परिवार के साथ मनोरंजक यात्राओं में शामिल होने के अवसर मिलेंगे. आपके निजी संबंध बेहतर तरीके से संवरेंगे. आपकी दैनिक आय काफी अच्छी रहेगी. कामकाज पर अपना फोकस बढ़ाएंगे और धर्म व आस्था को विशेष बढ़ावा मिलेगा.
लकी नंबर: 1, 3 और 9
शुभ रंग: चेरी रेड
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मीठे रसीले पदार्थों का वितरण करें. किसी पवित्र तीर्थस्थल पर जाएं.
कन्या राशि: कार्य व्यापार में धैर्य से आगे बढ़ने का है दिन, सेहत के प्रति ना बरतें लापरवाही
कन्या राशि के जातकों को आज अपने कार्य और व्यापार में काफी धैर्य से आगे बढ़ना होगा. जीवन में अचानक कोई अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है. कामकाज में मानसिक दबाव थोड़ा बढ़ा रहेगा, इसलिए किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति से बचें. कार्यक्षेत्र में भूलचूक व लापरवाही करने से आपका कुल लाभ प्रभावित होने की आशंका है. जरूरी विषयों की एक सूची बनाएंगे और कामकाज में स्पष्टता लाएंगे. स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें. मौसम की चुनौतियों का विशेष ध्यान रखें.
लकी नंबर: 1, 3, 5 और 6
शुभ रंग: समुद्री
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मीठे रसीले पदार्थों का वितरण करें. हर कार्य में अपनी सतर्कता बढ़ाएं.
तुला राशि: दाम्पत्य जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति, कारोबारी विस्तार पर रहेगा पूरा जोर
तुला राशि वाले जातक आज अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आपके साझा व्यापारिक मामलों को नया बल मिलेगा. अपने पेशेवर कार्यों में आप काफी प्रभावशाली रहेंगे. आज आपका कारोबारी विस्तार करने पर पूरा जोर रहेगा. लोगों से संपर्क और संवाद पहले से काफी बेहतर रहेगा. सहकारी गतिविधियों में अपनी विशेष रुचि दिखाएंगे. टीमवर्क के साथ काम करते हुए अपनी तेजी बनाए रखेंगे. आपका दाम्पत्य जीवन पूरी तरह खुशहाल रहेगा और आपका जीवनसाथी कोई बड़ी उपलब्धि अर्जित कर सकता है. मन के रिश्ते मजबूत होंगे.
लकी नंबर: 3, 6 और 9
शुभ रंग: श्वेत
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मीठे रसीले पदार्थों का वितरण करें. अपने स्वभाव में बड़प्पन बनाए रखें.
वृश्चिक राशि: बजट और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा जरूरी, भावुकता में बहने से बचें
वृश्चिक राशि के जातक अपनी कड़ी मेहनत से कामकाज को बेहतर बनाए रखेंगे. पेशेवर चर्चाओं पर आपका विशेष जोर बना रहेगा. जीवन में नियम और निरंतरता पर पूरा बल होगा. अपना समय प्रबंधन बढ़ाएंगे. अपनी पेशेवर चर्चा एवं बजट पर पूरा नियंत्रण बनाए रखें. अपने जरूरी कार्यों मं स्पष्टता बढ़ाएं. कार्यस्थल या बाहर लोगों पर अत्यधिक भरोसा न करें. किसी की बात पर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया न दें. अपनी बातचीत में तार्किकता पर जोर देंगे और किसी भी प्रकार की भावुकता से बचेंगे.
लकी नंबर: 1, 3, 6 और 9
शुभ रंग: सिंदूरी लाल
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मीठे रसीले पदार्थों का वितरण करें. समाज में किसी भी तरह की अफवाह से बचें.
धनु राशि: मित्रों संग चर्चा और संवाद पर रहेगा जोर, प्रतिभा प्रदर्शन में रहेंगे सबसे बेहतर
धनु राशि के जातक आज अपनी सभी भावनात्मक बातों को बेहद सहजता से कर पाएंगे. अपने मित्रों से चर्चा और संवाद करने पर विशेष जोर देंगे. आपके सभी वाणिज्यिक मामले आपके पक्ष में बनेंगे. अपने कला और प्रतिभा प्रदर्शन में आप सबसे बेहतर रहंेगे. परिवार के साथ भ्रमण और मनोरंजन के सुंदर अवसर बनेंगे. शुभ समय को अपनों के साथ साझा करेंगे. करियर और कारोबार में आपकी सूझबूझ व प्रशिक्षण से काम आगे बढ़ेंगे, जिससे आपकी पेशेवरता में वृद्धि बनी रहेगी.
लकी नंबर: 1, 3, 6 और 9
शुभ रंग: स्वर्णिम
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मीठे रसीले पदार्थों का वितरण करें. बड़ों की सीख और सलाह बनाए रखें.
मकर राशि: निजी मामलों में बनी रहेगी अधिक रुचि, वरिष्ठों का बनाए रखें आदर-सम्मान
मकर राशि वाले जातकों की आज अपने निजी मामलों में अधिक रुचि बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र के अधिकारियों व जिम्मेदारों से अपना मेलजोल बढ़ाएंगे. अपने प्रबंधन कार्यों में अच्छी सक्रियता बनाए रखेंगे. आवश्यक निवेश को लगातार बनाए रखेंगे. पारिवारिक मामलों में हमेशा सहजता से काम लें. पैतृक विषयों में सहजता बनाए रखेंगे, जिससे सफलता का प्रतिशत आपकी अपेक्षा के अनुरूप रहेगा. किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते समय मन में पूरा धैर्य रखेंगे. अपने से बड़े वरिष्ठों का आदर और सम्मान बनाए रखेंगे.
लकी नंबर: 6, 8 और 9
शुभ रंग: रॉयल ब्लू
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मीठे रसीले पदार्थों का वितरण करें. व्यवहार में पूरी सरलता बनाए रहें.
कुंभ राशि: भाई-बंधुओं संग भेंट के बनेंगे सुंदर अवसर, बढ़ेगा आपका आत्मविश्वास
कुंभ राशि के जातक आज अपने कार्य और व्यापार में डेली रुटीन को बेहतर तरीके से संवारेंगे. अपने भाई-बंधुओं को समय पर पूरा सहयोग करेंगे. अपनी उद्यमिता के बल पर हर जगह प्रभावशाली रहेंगे. समाज और ऑफिस में सबका सहयोग पाएंगे. अपने वाणिज्यिक प्रयासों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे, जिससे संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा. सबको जोड़कर चलेंगे और किसी भव्य आयोजन में शामिल होंगे. बातचीत और संवाद में पहले से बेहतर करेंगे, जिससे आपका व्यवहार काफी प्रभावी रहेगा.
लकी नंबर: 2, 3, 6 और 8
शुभ रंग: फिरोजी
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मीठे रसीले पदार्थों का वितरण करें. कार्यों में खुद आगे रहकर पहल बनाए रखें.
मीन राशि: घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि और आर्थिक मजबूती, सफल होगी महत्वपूर्ण वार्ता
मीन राशि के जातक आज अपने घर में सुखपूर्वक संबंधों को निभाने में सबसे आगे रहेंगे. अपने अपनों से जीवन के सुख साझा करेंगे. आपके कुटुम्बी आपके ऊपर पूरा भरोसा बनाए रखेंगे. आपके आकर्षक व्यक्तित्व को नया बल मिलेगां, जिससे आप सभी को प्रभावित करेंगे. घर पर मेहमानों का आगमन रहेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ इच्छित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. आपका खानपान काफी प्रभावशाली रहेगा. धन के संग्रह और संरक्षण करने में आपकी विशेष रुचि रहेगी. आपके बैंकिंग कार्यों पर पूरा जोर रहेगा, जिससे आपकी आर्थिक मजबूती बढ़ेगी.
लकी नंबर: 1, 3, 6 और 9
शुभ रंग: पाइनेपल
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मीठे रसीले पदार्थों का वितरण करें. माता रानी को श्रृंगार की वस्तु चढ़ाएं और मन में शुभ संकल्प रखें.