मिथुन
ऐस आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए आत्मविश्वास से कार्य करने और तेजी से लक्ष्य पाने पर जोर देने वाला है. पेशेवर प्रदर्शन में प्रभाव बनाए रहेंगे. कारोबार में संतुलन बनाए रखेंगे. वरिष्ठों और समकक्षों से तालमेल रहेगा. कामकाजी माहौल सहयोगी रहेगा. पेशेवर मामलों में सजगता बढाएंगे. प्रलोभन और दिखावे में नहीं आएंगे. संबंधों पर जोर होगा.
बड़ों की सलाह का सम्मान करेंगे. स्वयं पर ध्यान देंगे. आर्थिक प्रयासों में सूझबूझ बनाए रखेंगे. व्यवस्थाओं में सुधार लाएंगे. कार्यविस्तार पर जोर बनाए रखेंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. अतिसंवेदनशीलता से बचेंगे. कारोबारी गतिविधियों पर जोर रखेंगे. समय पर कार्य पूरा करेंगे. प्रतिभा पर भरोसा बना रहेगा. उत्साह से आगे बढ़ते रहेंगे.
स्वास्थ्य: भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा. सेहत से समझौता नहीं करेंगे. विश्वास बढ़ा रहेगा.
आर्थिक स्थिति: व्यवसायिक अवसर का लाभ लेंगे. कारोबारी में अनुकूलन रहेगा. लेनदेन में सहज होंगे.
रिश्ते: घर में खुशी बनी रहेगी. सुखकर वातावरण बनाए रखेंगे. रिश्ते निभाएंगे. संबंध मजबूत होंगे.