मिथुन (Gemini):-
Cards:- The High Priestess
धर्म कर्म के प्रति बढ़ता झुकाव मानसिक और शारीरिक रूप से सकारात्मक बनाए रखेगा. विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना नजर आ सकती है. गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें. वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है. किसी के घर आयोजन में शामिल होकर किसी से विवाद न करें. इससे सामने वाले के मान में इज्जत कम हो सकती है. यदि किसी ऐसी जगह कोई कार्य कर रहे है. जहां कई लोगों का आना जाना लगा रहता है. तो अपनी महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षित रखें. कागजात और दस्तावेज भी संभालकर रखें. सरकारी नौकरी वाले लोगों को जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. जिसको पूरा करना काबिलियत को सबके सामने ले आएगा. काम के साथ आसपास के वातावरण को लेकर सजग रहें. बेकार की बहस किसी से न करें. यदि आसपास माहौल में गर्मी(गुस्सा) दिखें. तो चुप रहना उस असमय ज्यादा बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य: गला खराब होने से बुखार महसूस कर सकते है. स्वास्थ्य को लेकर लपवलरवाही न करें.
आर्थिक स्थिति: खाने पीने से जुड़ा कोई कार्य फायदेमंद रहेगा. किसी छोटे से निवेश में अच्छा प्रतिफल मिलेगा.
रिश्ते: प्रेम में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी से अच्छा उपहार मिल सकता है.