scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 1 April 2026: मिथुन राशि वाले पुराने कर्ज चुकाएंगे, सलाह के बिना कोई बड़ा फैसला न लें

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 1 April 2026: सतर्क रहें और आसपास के वातावरण को नजरअंदाज ना करें.  कार्यों की अधिकता के कारण जल्दबाजी में गलतियां होने की संभावना बन सकती है.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):-
Cards:- The Devil

किसी की ईर्ष्या के चलते एक अच्छा अवसर हाथ से निकल सकता है. इस समय सामने वाले से बदला लेने का विचार बना सकते हैं.  बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचे. यदि यात्रा की योजना बना रहे हैं तो  कीमती सामान की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखें.  इस समय कुछ विरोधी लोग सक्रिय हो सकते हैं. सतर्क रहें और आसपास के वातावरण को नजरअंदाज ना करें.  कार्यों की अधिकता के कारण जल्दबाजी में गलतियां होने की संभावना बन सकती है. किसी अजनबी के साथ लेनदेन ना करें. निवेश से जुड़े बड़े फैसले बिना विशेषज्ञ की सलाह के ना लें. अपने कामों को दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचे. मनमौजी स्वभाव के चलते परिजनों को नाराज कर सकते हैं.  सामने वाले से गलती की माफी मांग सकते है. इस समय जोखिम भरे कार्य से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा. अन्यथा किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. 

Advertisement

स्वास्थ्य: यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी महसूस कर रहे हैं. तो उसे नजर अंदाज न करें. 

आर्थिक स्थिति: पुराने कर्जों को चुका सकते हैं.  मित्र की परेशानी में आर्थिक मदद करेंगे. 

रिश्ते: पड़ोस से जुड़ा कोई छोटा सा विवाद बड़े कानूनी संकट में बदल सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement