मिथुन - कामकाज में अनुकूल रहेगा. कार्ययोजनाओं को संवारेंगे. प्रबंधकीय मामलों को बल मिलेगा. उपलब्धियां हासिल करेंगे. तेजी बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. सफलता का स्तर ऊंचा रहेगा. लाभवृद्धि के अवसर बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलेंगे. सबका सहयोग समर्थन पाएंगे. वार्ताएं हितकर बनी रहेंगी. प्रबंधन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. पैतृक विषय गति पाएंगे. योग्यता प्रदर्शन में आगे बने रहेंगे. लगन से लक्ष्य पाएंगे. अपनों के सहयोग से उत्साहित रहेंगे.
नौकरी व्यवसाय- पेशेवर प्रयास बनेंगे. लक्ष्य के लिए समर्पित रहेंगे. सक्रियता से कार्य करेंगे. प्रतिस्पर्धा बनाए रखेंगे. परस्पर सहयोग व संतुलन बनाए रखेंगे. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. संकोच दूर होगा.
धन संपत्ति- सरकारी प्रयास सफल होंगे. रुका हुआ धन मिल सकता है. जिम्मेदारों से भेंट होगी. विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली रहेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे.योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफल होंगे.
प्रेम मैत्री- मानसम्मान बढ़ा रहेगा. मन की बात कह पाएंगे. उचित चर्चा संवाद आगे बढ़ाएंगे. व्यक्तिगत मामले सुखप्रद रहेंगे. शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं. अपनों का सहयोग समर्थरन पाएंगे. सहकारिता की भावना बढ़ेगी. बड़ी सोच रखेंगे. संपर्क संवाद संवरेंगे. वाणी व्यवहार आकर्षक रहेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- निर्णय ले पाएंगे. कार्य में सहज रहेंगे. क्षमता में वृद्धि होगी. सेहत सुधार पाएगी. शारीरिक दोष दूर होंगे. उत्साह मनोबल में वृद्धि रहेगी.
शुभ अंक: 2, 3, 5 और 6
शुभ रंग: आसमानी
आज का उपाय: देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. तप साधना बढ़ाएं.