मिथुन - मेहनत की तुलना में लाभ का प्रतिफल साधारण रहेगा. मेहनत पर भरोसा बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें. करियर कारोबार में समय सीमा में कार्य करें. अनुशासन बनाए रखें. व्यक्तिगत संबंधों को भुनाएंगे. तार्किकता व फोकस बढ़ाएंगे. प्रबंधकीय प्रयासों में नियमितता बनाए रहेंगे. करियर व्यापार में कला-कौशल से काम लेंगे. पेशेवरों से करीबी बढ़ेगी. रिश्ते मजबूत होंगे. बड़प्पन बनाए रखेंगे. विनम्रता बढ़ाएंगे. व्यावसायिक प्रयासों को बढ़ाएंगे. संकोच बना रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएं. सौदेबाजी में सावधानी रखें. करियर व्यवसाय में मिश्रित परिणाम रहेंगे. उतावली से बचें. चर्चा संवाद में सजगता रखें. भ्रम पूर्ण प्रस्तावों में न आएं.
धन संपत्ति- वाणिज्यिक कार्य पूर्ववत् परिणाम बनाए रखेंगे. ठगों से सावधानी बरतें. कार्यों में निरंतरता बढ़ाएं. जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे. बजट के अनुरूप खर्च करें. बड़बोली से बचें. जिद त्यागें.
प्रेम मैत्री- करीबियों की अनदेखी न करें. मित्रों के साथ सुखद पल बिताएंगे. घर में सहकार बना रहेगा. दाम्पत्य में प्रेम बना रहेगा. भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा. मेलजोल में रुचि रहेगी. रिश्तों में मजबूती रखेंगे. गरिमा गोपनीयता पर जोर देंगे. प्रेम स्नेह बढ़ेगा. भरोसा जीतेंगे. सहज प्रस्ताव मिलेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- लापरवाही से बचें. साझा प्रयासों पर फोकस बढ़ेगा. व्यक्तित्व बल पाएगा. साहस से काम लेंगे. मनोबल बढ़ेगा. तेजी दिखाएं.
शुभ अंक : 2, 5 और 6
शुभ रंग : हल्का हरा
आज का उपाय : देवों में प्रथमपूजनीय भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. पान और मोदक चढ़ाएं. मदद का भाव रखें. कर्मठता बढ़ाएं.