scorecardresearch
 

Career Rashifal 4 March 2026 (करियर राशिफल): कर्क राशि वाले नियम और कानूनों का पालन करें, होली पर जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Career Rashifal 4 March 2026 (करियर राशिफल): अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिलेगा.नियम और कानूनों का पालन करना आपके करियर के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा.

Advertisement
X
career horoscope
career horoscope

मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज पेशेवर सहजता बनी रहेगी.आपकी योजनाएं अब ठोस रूप ले रही हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.नौकरीपेशा जातक अपने प्रदर्शन से वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे.हालांकि, कार्यक्षेत्र में 'सफेदपोश ठगों' या चापलूसों से सावधान रहने की जरूरत है.अपनी मेहनत और श्रमशीलता पर भरोसा रखें.

वृष (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए आज व्यापार में तेजी के संकेत हैं.आपका साहस और सक्रियता आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.कामकाज से जुड़े तथ्यों और आंकड़ों पर विशेष ध्यान दें, यह आपकी निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा.सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे जटिल कार्य भी आसानी से पूरे होंगे.

मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का आज समय प्रबंधन (Time Management) पर मुख्य फोकस रहेगा.पैतृक संपत्ति या पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा.किसी भी प्रकार के लोभ या प्रलोभन वाली स्कीम से दूर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है.संसाधनों में वृद्धि होगी. आपका पेशेवर पक्ष पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा.

कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज अनुभव का लाभ उठाने का दिन है.आपकी वाणिज्यिक योजनाएं गति पकड़ेंगी और व्यापार विस्तार के नए अवसर मिलेंगे.यदि आप कला या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिलेगा.नियम और कानूनों का पालन करना आपके करियर के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा.

Advertisement

सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज व्यापार में उछाल की स्थिति है.करियर में आपका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.चर्चाओं और बैठकों में आपकी बातों को प्रमुखता दी जाएगी.कामकाज में सामंजस्य बनाए रखें .सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करें, सफलता निश्चित है.

कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ प्रस्तावों में वृद्धि लेकर आया है.साझा कार्यों (Partnership) में आपको बढ़त मिलेगी.आपके रचनात्मक प्रयास सफल होंगे .  कार्यक्षेत्र में आपकी प्रभावशीलता बनी रहेगी.लंबित पड़े कामकाजी प्रयासों में तेजी आएगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचेंगे.

तुला (Libra)
तुला राशि वालों को आज अनुशासन और स्मार्टनेस पर ध्यान देने की जरूरत है.करियर में विरोधियों से सावधान रहें .अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें.विदेशी व्यापार या विदेशी कंपनियों से जुड़े मामले आपके पक्ष में बन सकते हैं.पेशेवर व्यवहार रखें.  कामकाज में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतें.

Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशि के जातक आज लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे.आपका कामकाज उम्मीद से बेहतर रहेगा और पेशेवर जगत की पुरानी आशंकाएं अब दूर होंगी.वाणिज्यिक प्रयासों में निरंतर सुधार होगा.आज का दिन बड़े निवेश या नई शुरुआत के लिए सकारात्मक दिख रहा है.

धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का मंत्र "अहंकार का त्याग" है.कार्य विस्तार पर आपका जोर रहेगा और पेपरवर्क (कागजी कार्रवाई) में आसानी होगी.वित्तीय क्षेत्रों में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा.किसी भी मामले को कल पर न टालें .  अपने साहस को सही दिशा में लगाएं.

Advertisement

मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को आज वरिष्ठों और अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा.आपकी व्यावसायिक वार्ताएं सफल रहेंगी और पुरानी योजनाएं अब फलीभूत होंगी.आपकी कार्यशक्ति और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, जिससे आप कठिन चुनौतियों को भी संभाल लेंगे.अधिकारी वर्ग आपकी मेहनत की सराहना करेगा.

कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को आज लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.व्यावसायिक लाभ आज थोड़ा प्रभावित हो सकता है, इसलिए बड़े निवेश से बचें.कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की बहस या विवाद से खुद को दूर रखें.अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने पर ध्यान दें, आपकी कुशलता ही आपका बचाव करेगी.

मीन (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज तालमेल और सम्मान सर्वोपरि है.पेशेवरों के साथ आपका मेलजोल लाभ के नए अवसर पैदा करेगा.आपकी गतिविधियां संतुलित रहेंगी, जिससे कार्यभार का तनाव कम होगा.महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें और अपनी योजनाओं को लंबित रखने से बचें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement