मकर (Capricorn):-
Cards:- Judgement
इस समय अतीत की यादों और कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलकर नए जनम की तरह बदलाव महसूस कर सकते है.आगे आने वाले नए जीवन की तैयारी कीजिए.यह समय अहंकार और क्रोध का नहीं है.बल्कि दूसरों की गलतियों को माफ कर आगे बढ़ने का है.किसी को अपनी बातों से कष्ट ना पहुंचाएं.कोई छोटे-मोटे विवाद,जो लंबे समय से चले आ रहे हैं.इस समय कानूनी संघर्ष का रूप धारण कर सकते हैं.संभव हैं, कि इन विवादों का न्यायिक फैसला विपक्ष में हो जाएं.
ऐसे में आपके हित में होने वाली घटनाएं विलंबित हो सकती हैं.ऐसा भी हो सकता है कि आगे आने वाले संभावित परिवर्तनों से घबराकर शुभ अवसरों को खो सकते है.जल्द ही कोई बड़ा निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती हैं.स्वविवेक से महत्वपूर्ण निर्णय लें.जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों की सलाह ली जा सकती हैं.जीवन में आए परिवर्तन की बेला में निर्मल रहने की आवश्यकता महसूस कर सकते है.तभी जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते नजर आएंगे.
स्वास्थ्य: कुछ दिनों से लगातार बुखार आ सकता है.इस समस्या को लेकर लापरवाही न करें.
आर्थिक स्थिति: दिया गया कर्ज वापस मिल सकता है. व्यर्थ के खर्चों से बचकर रहें.
रिश्ते: प्रिय के साथ मुलाकात जीवन में नए आनंद को ला सकती है.दोनों मिलकर अच्छा समय व्यतीत करेंगे.