scorecardresearch
 

Makar Tarot Rashifal 15 April 2026: मकर राशि वाले खुद के लिए निकालें समय, अनैतिक तरीके के कार्य पूरा न करें

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 15 April 2026: मित्रों के साथ किसी पुराने व्यवसाय को शुरू करने की कोशिश कर सकते है. हालांकि शुरू की मेहनत ज्यादा होगी. किन्तु आगे चलकर अच्छे प्रतिफल प्राप्त होंगे.

Advertisement
X
capricorn horoscope
capricorn horoscope

मकर (Capricorn):-
Cards:- Five of swords 

अनैतिक तरीके के कार्य पूरा न करें. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. ऐसा कोई वादा न करें. जिसको पूरा करना आसान न हो.  स्वयं के लिए समय निकालें. भाई बहनों के साथ अपने सम्बन्धों को और बेहतर बनाने का प्रयास करें. इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी कार्य में जोखिम न लें. नकारात्मक परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें. डर कर कदम पीछे न हटाएं. नौकरीपेशा लोगों को कार्य में विलंब के चलते डांट पड़ सकती है. उच्च अधिकारी की बातों पर बहस न करें. इससे  नौकरी जाने का डर बन सकता है. राजनीति की दिशा में कदम उठाने वाले लोगों को  सफलता मिल सकती है. किसी के प्रभाव में आकर गलत फैसले न लें. दूसरों पर निर्भरता कम करें. जो बात समझ नहीं आ रही हो. उससे दूर रहें. मित्रों के साथ किसी पुराने व्यवसाय को शुरू करने की कोशिश कर सकते है. हालांकि शुरू की मेहनत ज्यादा होगी. किन्तु आगे चलकर अच्छे प्रतिफल प्राप्त होंगे. इस बात का विश्वास बना हुआ है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है. कुछ समय योगा और व्यायाम  करें. 

आर्थिक स्थिति: व्यवसाय में कुछ मंदी की स्थिति बन सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. 

रिश्ते: प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है. रिश्तों की मर्यादा बनाए रखें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement