मकर (Capricorn):-
Cards:- The Lovers
किसी पुराने मित्र के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने पर विचार कर सकते हैं. इस क्षेत्र में दोनों की प्रवीणता होने के कारण व्यवसाय लाभदायक स्थिति में रहेगा इस बात पर विश्वास बना हुआ है. अतीत में किसी रिश्ते में मिले धोखे के चलते लंबे समय से अकेले हो सकते हैं. कार्य क्षेत्र में किसी नए व्यक्ति का व्यवहार आकर्षित कर सकता है. संभव हैं,कि जल्द ही यह आकर्षण प्रेम में परिवर्तित हो जाए. कार्यों को पूरा करने को लेकर लोगों पर निर्भरता कम करें. भाग्य के भरोसे ना रहे. सही निर्णय न ले पाने की स्थिति में आगे कदम ना बढ़ाएं. किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेकर सही निर्णय लेने का प्रयास किया जा सकता है. हमेशा दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास न करें. जिम्मेदारियां को अन्य लोगों के साथ बांटे. लोगों की आलोचना कम करें. समय का सदुपयोग कर धन कमाने के अन्य स्रोतों पर विचार कर सकते हैं. बेवजह विवाद का हिस्सा ना बने.
स्वास्थ्य: तेज गति से वाहन चलाते समय सावधान रहे. गर्भवती महिलाओं बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें.
आर्थिक स्थिति: घर की सजावट पर अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं. अनावश्यक खर्चो को कम करें.
रिश्ते: जो व्यक्ति किसी रिश्ते में आगे बढ़ना नहीं चाहता है. उसके साथ जोर जबरदस्ती ना करें.