scorecardresearch
 

Kark Tarot Rashifal 29 March 2026: अच्छे मार्गदर्शक रहेंगे,लापरवाही ना करें

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 29 March 2026: उनके साथ रिश्ते सीमित रखें. साथ ही आसपास के वातावरण से सावधान रहना बेहतर रहेगा.इस समय किसी नई साथी की तलाश कर सकते है

Advertisement
X
cancer horoscope
cancer horoscope

कर्क (Cancer):-
Cards:- Ten of swords

किसी खास मित्र से किसी महिला की वजह से वैचारिक मतभेद हो सकते है.कार्य क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों को लोगो के सामने प्रदर्शित न करें.विरोधी और ईर्ष्यालु लोग नुकसान जलन के चलते नुकसान पहुंचा सकते है.किसी करीबी की कठोर वाणी मन को आहत कर सकती है.जीवन के किसी भी क्षेत्र में धोखा देने वालों पर क्रोध करने से आप अपनी पराजय को जीत में नहीं बदल सकते.संभव हैं, कि इसके चलते मानसिक तनाव और बढ़ जाएं.जो लोग पीठ पीछे कार्यों में रुकावट उत्पन्न करने और आलोचना करने का  प्रयास करते हैं.

उनके साथ रिश्ते सीमित रखें. साथ ही आसपास के वातावरण से सावधान रहना बेहतर रहेगा.इस समय किसी नई साथी की तलाश कर सकते है. मित्रों के बीच  विश्वास उत्पन्न करें.इसके साथ ही आत्ममंथन कर सकते है.कुछ नए बदलाव जीवन में आते नजर आ रहे हैं. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. आगे आ रही स्थितियों का सामना धैर्य और संयम के साथ कर  सफलता के नए रास्ते खोले जा सकते है.किसी बड़े व्यक्ति अनुभवी के सानिध्य में कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें.विश्वास रखें उनके अनुभव जीवन में अच्छे मार्गदर्शक रहेंगे.

स्वास्थ्य: कई बार कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा करना आगे बड़ी परेशानी में डाल सकता हैं.इस समय ये लापरवाही ठीक नहीं हैं.

आर्थिक स्थिति: यदि अपने आर्थिक मामलों को आसानी से समझ नहीं पा रहे हैं.तो किसी अच्छे आर्थिक सलाहकार से मदद ले सकते हैं.

Advertisement

रिश्ते: कभी-कभी रिश्तेदारों का आसपास रहना परेशानियों से दूर रखने के लिए अच्छा साबित होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement