scorecardresearch
 

Kark Tarot Rashifal 23 April 2026: व्यर्थ में धन खर्च न करें, किसी अच्छी योजना में पैसा निवेश करें

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 23 April 2026: दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें यदि पड़ोस में कोई विवाद की स्थिति बना रहा है. तो उसमें पड़ने की जगह चुप रहना ही बेहतर होगा. अपने कार्यों में समझदारी और सूझबूझ दिखाएं. 

Advertisement
X
cancer horoscope
cancer horoscope

कर्क (Cancer):-
Cards:- The Star 

पुरानी संपत्ति के बेचने या सहेजकर रखने की बात पर सभी के विचार अलग होने से मतभेद हो सकते है. इस स्थिति में परिवार के भीतर चल रही उलझन को मिल बैठकर सुलझाना ही समझदारी होगी. संपत्ति की खरीद से जुड़ा कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है. न्यायालय से जुड़ा कोई पुराना मामला पक्ष में होने से राहत मिल सकती है. किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचाना बेहतर होगा. इस समय अपनी आवश्यकताओं और जिम्मेदारियां पर ध्यान दीजिए.

स्वभाव की कुछ उलझनों के कारण मन थोड़ा परेशान रह सकता है. बढ़ते हुए खर्चो को संतुलित करने के लिए योजना बनाकर चलना जरूरी होगा. शौक और सुविधाओं पर अत्यधिक खर्च करने से बचें. सच का समर्थन करें. बेखौफ होकर सामने वाले से मन की बात कर सकती है. जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है. अधूरे कार्यों को पूरा करने को प्राथमिकता दें.

दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें यदि पड़ोस में कोई विवाद की स्थिति बना रहा है. तो उसमें पड़ने की जगह चुप रहना ही बेहतर होगा. अपने कार्यों में समझदारी और सूझबूझ दिखाएं. 

स्वास्थ्य: परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है. 

आर्थिक स्थिति: व्यर्थ के कामों में धन खर्च न करें. बचत पूंजी को किसी अच्छी योजना में निवेशित कर सकते हैं. 

Advertisement

रिश्ते: किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर सकती है. इस समय अपने रिश्तों को और मधुर बनाने का प्रयास करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement