मेष (Aries):
Cards: The Hierophant
गुरु और वरिष्ठ लोगों का सम्मान करेंगे.समाज सेवा से जुड़कर गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य कर सकते है.इस समय कुछ पुराने कार्यों को पूरा करने में विलंब हो सकता है.जिसके चलते कुछ चिंतित हो सकते है.संतान की बुरी संगत से परेशान हो सकते है.सामने वाला अभी कुछ भी समझने को तैयार नहीं है.
थोड़ा धैर्य रखें.संभव हैं, कि बार बार समझने पर सामने वाला बातों को नज़र अंदाज़ करने लगे. कार्य क्षेत्र में आया नया अधिकारी पुराना मित्र हो सकता है.इस रिश्ते को व्यावसायिक क्षेत्र से दूर रखें.अन्यथा बेवजह कार्य क्षेत्र में परेशानी हो सकती है.
मित्रों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते है.इसके लिए सभी लोग जोर शोर से तैयारियां कर सकते है.परिवार की जिम्मेदारियां सभी सदस्यों के साथ बाँट सकते है.कोई भी कार्य दूसरों के भरोसे न छोड़े.स्वयं कार्य पूरा करें.जीवनसाथी के अतीत से कुछ बातें सामने आ सकती है.अतीत में जो हुआ उसे लेकर वर्तमान जीवन खराब न करें.
स्वास्थ्य: छोटी छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर लापरवाह न हों.समय पर सही इलाज करें.
आर्थिक स्थिति: धार्मिक कार्यों में खर्चा ज्यादा हो सकता है.व्यर्थ के खर्चे कम करें.
रिश्ते: माता और बहन के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है.