मेष - आर्थिक लक्ष्यों को साधने की कोशिश बनाए रखें. पेशेवर मामलों में समन्वय का प्रयास रहेगा. अधिकारीवर्ग सहयोगी होगा. खर्च पर अंकुश कठिन होगा. निवेश के मामले गति लेंगे. दूर देश के कार्यों में रुचि रखेंगे. रिश्तों में संपर्क संवाद बेहतर होेगा. विवेक बड़प्पन से काम लें. विविध कार्यकारी मामले लंबित रह सकते हैं. विनम्रता बनाए रहेंगे. खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. लेनदेन पर ध्यान देंगे. न्यायिक विषयों में धैर्य बढ़ाएं. यात्रा की संभावना रहेगी. कामकाज सामान्य रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- करियर व्यापार में दबाव बना रह सकता है. जोखिम लेने से बचें. लेनदेन में धैर्य बनाए रहें. वित्तीय मामले पूर्ववत् बने रहेंगे. न्यायिक विषय गति पाएंगे. लिखापढ़ी में गलती न करें.
धन संपत्ति- आर्थिक विषय सामान्य रहेंगे. अवसरों को भुनाने में जल्दबाजी से बचें. सावधानी सजगता बनाए रहें. नीति नियमों का पालन रखें. रुटीन प्रस्ताव प्राप्त होंगे. व्यवस्था पर जोर देंगे.
प्रेम मैत्री- रिश्तों में विश्वास बना रहेगा. अपनों के प्रति झुकाव बढ़ेगा. संबंधों में संवेदनशीलता बनाए रहेंगे. भेंटवार्ता में उचित अवसर का इंतजार करें. मित्रों और विश्वस्तों की अनदेखी न करें. जल्दबाजी न दिखाएं. सीख सलाह पर ध्यान दें. प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे. भावनात्मक विषयों में सजग रहें.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यवहार में सरलता सजगता रखें. गलती करने से बचें. खानपान सामान्य रहेगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे. स्वास्थ्यगत लापरवाही न करें. मनोबल रखें.
शुभ अंक: 1, 3 और 9
शुभ रंग: ऐप्पल रेड
आज का उपाय: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. श्रीहरि और मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. निरंतरता रखें.