Aries/Mesh rashi, Aaj Ka Rashifal- परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. घर के विषयों में रुचि बढ़ेगी. अपनों की जरूरतों पर ध्यान देंगे. धैर्य से काम लें. प्रतिक्रिया में सहज व विनम्र रहें. आवेश और अतिउत्साह में न आएं. अनुभवियों से सीख सलाह रखें. भौतिक संसाधनों में वृद्धि संभव है. इच्छित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. सुविधाओं पर फोकस रहेगा. भावनात्मक संतुलन बढ़ाएंगे. अपनों को अनदेखा न करें. सजगता से आगे बढें. वरिष्ठों का आदर सम्मान रखेंगे. भवन वाहन के मामले संवरेंगे.
धन लाभ- आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर प्राथमिकतानुसार उन्हें पूरा करें. स्पष्टता के अभाव में समय और धन दोनों का उचित प्रयोग करने से चूक सकते हैं. व्यक्तिगत उपलब्धियों पर ध्यान रहेगा. कामकाज में बेहतर रहेंगे. प्रबंधन में संवारेंगे. जिद अहंकार और भावावेश से बचें. खर्च निवेश में बजट पर ध्यान दें. आर्थिक मामलों पर फोकस रहेगा. लक्ष्य के प्रति सजग रहेंगे. आत्मविश्वास बनाए रखेंगे.
प्रेम मैत्री- स्वजनों से करीबी बढ़ेगी. स्वार्थ संकीर्णता से ऊपर उठकर निर्णय लें. प्रियजनों के प्रति सहनशीलता रखें. मेलजोल बढ़ाएं. भावनात्मक मामलों में प्रेम स्नेह बना रहेगा. संवाद पर जोर रखेंगे. भेंट के अवसर बनेंगे. मनोभावों को समझेंगे. निजी मामलो में फोकस रहेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- अपनों से भेंट होगी. कार्य प्रदर्शन संवरेगा. सुलह सामंजस्य का प्रयास रखें. निजी गतिविधियां बढ़ेंगी. भव्यता बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे.
शुभ अंक : 2 6 8 9
शुभ रंग : चमकीला लाल
आज का उपाय : देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. लाल चुनरी पुष्प और श्रंगार चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. अफवाह पर भरोसा न करें. भ्रम से बचें.