कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Knight of swords
विचारों की अधिकता कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकती है. फालतू विचारों को दिमाग में जगह न दें. कार्यों को जल्दबाजी में पूरा करने की कोशिश नुकसान करा सकती है. नौकरीपेशा लोगों को किसी अजनबी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले सोच विचार कर लेना चाहिए. काम के साथ थोड़ा आराम करने के लिए समय निकालें. स्वयं के लिए समय निकालें. रुकी हुई शिक्षा को पूरा करने पर विचार कर सकते है. पुरानी गलतियों का दोहराव न करें. ऐसे लोगों को न समझाएं. जो बार बार गलतियां करते हो.
इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. कुछ आध्यात्मिक लोगों से मुलाकात हो सकती है. किसी से ऐसा कोई वादा न करें. जिसको पूरा करने में काफी दिक्कत हो. दूसरों पर निर्भरता कम करें. पारिवारिक जिम्मेदारियों का बंटवारा कर सकते है. व्यवसाय की शुरुआत में कुछ उतार चढ़ाव आ सकते है. इससे हतोत्साहित न हो. जल्द ही अच्छे बदलाव नजर आएंगे. किसी भी निर्णय को भावनाओं से प्रभावित न होने दें. पारिवारिक मामलों में थोड़ी समझदारी दिखाना जरूरी है. छोटी छोटी बातों को बड़े विवाद का कारण न बनाने दें.
स्वास्थ्य: कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है. इस समय इस बीमारी को लेकर लापरवाही न करें.
आर्थिक स्थिति:परिवार के किसी सदस्य की बीमारी को लेकर अच्छा खर्च हो सकता है. इस समय फालतू के खर्चों न करें.
रिश्ते: मिल जुलकर रहना परिवार के सभी सदस्यों के बीच के रिश्ते को मजबूती दे सकता है.