मेष राशि
मेष राशि के लोग मेहनत के बल पर अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दबाव रहेगा. लेनदेन में सतर्कता जरूरी होगी और निवेश सोच-समझकर करें. खानपान पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा.
शुभ रंग: अंजीर समान
शुभ अंक: 1, 5, 6 और 9
आज का उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें, हरी वस्तुओं का दान करें और सावधानी बनाए रखें.
वृष राशि
वृष राशि के लोग अपनी बुद्धिमत्ता और योग्यता से आगे बढ़ेंगे. मित्रों के साथ अच्छा समय बितेगा और कार्यक्षेत्र में नई पहल करेंगे. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 1, 5 और 6
आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें, हरी वस्तुओं का उपयोग करें और तेजी से कार्य करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को संयम और संतुलन बनाए रखना होगा. भावनात्मक मामलों में धैर्य रखें और किसी की बातों में आकर निर्णय न लें. परिवार के साथ समय बिताना बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 1, 5 और 6
आज का उपाय: गणेश जी की आराधना करें, हरी वस्तुओं का दान करें और बड़ों का सम्मान करें.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और संबंधों का लाभ मिलेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.
शुभ रंग: वाटर ब्लू
शुभ अंक: 1, 2, 5 और 6
आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें, आस्था और आत्मविश्वास बनाए रखें.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग परंपराओं का सम्मान करेंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में तेजी रहेगी और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. यात्रा के योग भी बन सकते हैं.
शुभ रंग: पिस्ता
शुभ अंक: 1, 5 और 6
आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें और अपनों के साथ समय बिताएं.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक नए तरीके से काम करेंगे और लोगों को प्रभावित करेंगे. करियर में अवसर मिलेंगे और संबंध मजबूत होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 1, 5 और 6
आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें, हरी वस्तुओं का प्रयोग करें और नवाचार अपनाएं.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. लेनदेन में सतर्कता जरूरी है. यात्रा और निवेश के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 1, 5 और 6
आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें और दिखावे से दूर रहें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे. आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा.
शुभ रंग: खाकी
शुभ अंक: 1, 5, 6 और 9
आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें और विनम्रता बनाए रखें.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए करियर में उन्नति के संकेत हैं. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और लंबित कार्य पूरे होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा.
शुभ रंग: पाइनेपल
शुभ अंक: 1, 3 और 6
आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें और सहयोग की भावना रखें.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा. कार्यों में तेजी आएगी और नए अवसर मिलेंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
शुभ रंग: समुद्री
शुभ अंक: 5, 6 और 8
आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें और दूसरों की मदद करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा. जोखिम भरे कार्यों से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें.
शुभ रंग: मोरपंख जैसा
शुभ अंक: 1, 5, 6 और 8
आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें और जल्दबाजी में भरोसा न करें.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए साझेदारी में लाभ के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और संबंध मजबूत होंगे. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.
शुभ रंग: आंवला समान
शुभ अंक: 1, 3 और 6
आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें और वचन का पालन करें.