यदि आप किसी काम में सफलता पाना चाहते हैं या किसी वस्तु की खरीददारी अपने लिए शुभ फलदायी बनाना चाहते हैं तो उसे गुरुवार 7 दिसंबर 2017 को कर लीजिए क्योंकि गुरुवार को गजकेसरी संयोग में गुरु-पुष्य नक्षत्र है.
7 दिसंबर 2017 को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर यह योग समाप्त होगा जो वर्ष में मात्र 2-3 बार ही आता है लेकिन अगर इस योग को सही समय पर इस्तेमाल में लाया जाए तो दिल की हर इच्छा पूरी हो सकती है. इस नक्षत्र में देवगुरु बृहस्पति के आ जाने से यह समय अत्यंत प्रभावशाली बन जाता है.
ऐसी मान्यता है कि धन की देवी इस अत्यंत शुभ योग में अपने भक्त पर कृपा
बरसाती हैं. इसके अलावा इस नक्षत्र में किसी भी प्रकार का पूजा कर्म फलदायी
ही सिद्ध होता है.गुरू पुष्य योग के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृतसिद्धि योग भी बना
हुआ है. ये दोनों ही योग बहुत ही शुभ माने जाते हैं. गुरु पुष्य नक्षत्र के दौरान किए जाने वाले कार्यों से जीवन में समृद्धि का आगमन होता है. इस दिन ग्रहों के अनुकूल स्थितियों में भ्रमण कर रहे होने से सारे बिगड़े हुए काम बन जाते हैं. जिस काम में हाथ डालेंगे, जैसे नौकरी, व्यापार , शादी, प्रेम विवाह, पढ़ाई , या फिर जो भी कठिन से कठिन काम शुरू करोगे, उसमें अवश्य , गारंटी के साथ सफलता मिलेगी लेकिन शुरुआत गुरुपुष्य योग में ही करना पड़ेगा.
गुरु-पुष्य का संयोग खरीदारी सहित सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन खरीदी गई वस्तु का स्थायित्व बना रहता है. साथ ही इस दिन श्रीयंत्र, पारद शिवलिंग एवं श्वेतार्क गणपति की साधना विशेष फलदायी होती है.
ऐसी मान्यता है कि धन की देवी इस अत्यंत शुभ योग में अपने भक्त पर कृपा बरसाती हैं. इसके अलावा इस नक्षत्र में किसी भी प्रकार का पूजा कर्म फलदायी ही सिद्ध होता है. इस दिन स्वर्ण, चांदी के आभूषण, रत्न, वस्त्र स्थायी संपत्ति जैसे भूमि-भवन वाहन आदि क्रय करना काफी शुभ होता है.
पुष्य नक्षत्र को एक शाप मिला हुआ है इसलिए इस नक्षत्र में विवाह कार्य नहीं किया जाता है.
'गुरु' ग्रह ज्ञान व सफलता का प्रतीक है इसलिए इस योग में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कला, साहित्य, नाट्य, वाद्य या किसी विषय में शोध प्रारम्भ करना, शैक्षणिक व आध्यात्मिक गुरु चुनना, तंत्र, मंत्र व दीक्षा लेना, विदेश यात्रा, व्यापार, धार्मिक कार्यों का आयोजन आदि कार्य करना भी शुभ होता है.
तो आज इस घड़ी में अपने घर के लिए कुछ खरीददारी जरूर करिए...