scorecardresearch
 

Shubh Sanket: क्या आपके साथ भी हो रहा है ऐसा? 5 संकेत किस्मत बदलने का है इशारा!

Shubh Sanket: क्या आपके घर में भी अचानक खुशबू आती है या चिड़िया ने घोंसला बनाया है? वास्तु शास्त्र के अनुसार ये संकेत बताते हैं कि आपकी किस्मत चमकने वाली है और धन का आगमन होने वाला है. जानें वो 6 शुभ इशारे जो आपको बना सकते हैं मालामाल!

Advertisement
X
शुभ संकेत (Photo: ITG)
शुभ संकेत (Photo: ITG)

Vastu Tips: किस्मत बदलने से पहले ऊपर वाला हमें कुछ इशारे देता है. वास्तु शास्त्र की मानें तो हमारे आसपास होने वाली छोटी-छोटी घटनाएं बताती हैं कि अब 'अच्छे दिन' आने वाले हैं. अक्सर हम इन संकेतों को इग्नोर कर देते हैं, लेकिन अगर आप थोड़ा ध्यान दें, तो आपको समझ आ जाएगा कि मां लक्ष्मी आपके घर का दरवाजा खटखटाने वाली हैं.

आइए जानते हैं उन 'लकी' संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आप पर धन की वर्षा होने वाली है. 

1. सुबह जल्दी नींद खुल जाना

अगर आपकी नींद सुबह-सुबह मंदिर की घंटियों, शंख की गूंज या मधुर भजनों से खुलती है, तो समझ लीजिए आपका दिन ही नहीं, बल्कि आने वाला वक्त भी सुपरहिट होने वाला है. वास्तु कहता है कि ये आवाजें वातावरण से निगेटिविटी को सोख लेती हैं और आपके अधूरे कामों के पूरे होने का संकेत देती हैं. 

2. अचानक आने वाली 'दिव्य' खुशबू
कई बार ऐसा होता है कि आपके घर में कोई अगरबत्ती या परफ्यूम नहीं लगा होता, फिर भी मोगरे या चंदन जैसी मनमोहक खुशबू आने लगती है. इसे 'पॉजिटिव एनर्जी' का सबसे बड़ा संकेत माना जाता है.  इसका मतलब है कि ईश्वरीय शक्तियां आप पर मेहरबान हैं . आपको जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. 

Advertisement

3. घर में 'बिन बुलाए मेहमान' का बसेरा
अगर आपके घर की बालकनी या आंगन में चिड़िया ने घोंसला बना लिया है, तो उसे भूलकर भी न हटाएं. वास्तु के अनुसार, चिड़िया का घोंसला बनाना इस बात का सबूत है कि आपके घर का वास्तु दोष दूर हो गया है. ये संकेत बताते हैं कि खुशियां कदम चूमने वाली हैं. इसी तरह, अगर घर की मुंडेर पर कौआ बोले, तो समझो कोई मेहमान या शुभ संदेश आने वाला है. 

4. तोता और उल्लू: सौभाग्य के दूत
रास्ते में या घर के पास 'तोता' दिखना प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक है. वहीं, अगर आपको रात में 'उल्लू' दिख जाए (जो मां लक्ष्मी का वाहन है), तो यह इस बात का इशारा है कि रुका हुआ पैसा वापस मिलने वाला है,  आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है. 

5. घर से निकलते ही 'गाय माता' के दर्शन
किसी जरूरी काम या डील के लिए घर से बाहर निकल रहे हों और सामने गाय अपने बछड़े को दूध पिलाती दिख जाए, तो मान लीजिए कि आपका काम 100% बन गया.  इसके अलावा, रास्ते में पूजा की थाली या मंदिर में आरती होते देखना भी 'जीत' का पक्का संकेत है।

6. हाथ की हथेली में खुजली और काली चींटियां 
अगर अचानक घर में काली चींटियां झुंड बनाकर कुछ खाने की चीज ले जाती दिखें, तो यह ऐश्वर्य बढ़ने का संकेत है. 

Advertisement

7- हथेली में खुजली
 दाहिने हाथ (Right Hand) में बार-बार खुजली होना इस बात का इशारा है कि कहीं से मोटा पैसा आने वाला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement