scorecardresearch
 

Vaidhriti Yog 2026: मेष संक्रांति पर बनेगा अशुभ वैधृति योग, इन 3 राशियों के बिगड़ सकते हैं हालात

14 अप्रैल को सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति खतरनाक वैधृति योग का निर्माण करेगी. ज्योतिष शास्त्र में इसे एक अशुभ योग माना गया है. ज्योतिषविदों की मानें तो मेष संक्रांति पर बन रहा ये यह योग तीन राशियों की मुश्किल बढ़ाने वाला है.

Advertisement
X
ये अशुभ योग मानसिक अशांति, धन हानि और रिश्तों में समस्या पैदा कर सकता है. (Photo: ITG)
ये अशुभ योग मानसिक अशांति, धन हानि और रिश्तों में समस्या पैदा कर सकता है. (Photo: ITG)

14 अप्रैल को मेष संक्रांति है. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे. संयोगवश इस दिन चंद्रमा 180 डिग्री की कोणीय दूरी पर उल्टी दिशा में स्थित होंगे, जिससे खतरनाक वैधृति योग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में इस योग के परिणाम बहुत भयंकर बताए गए हैं. मान्यता है कि यह योग जातक के जीवन में मानसिक अशांति, धन हानि और रिश्तों में तनाव को बढ़ावा देता है. इस बार मेष संक्रांति के दिन जब यह योग बनेगा तो तीन राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

मेष राशि
आर्थिक मोर्चे पर नुकसान संभव है. अचानक खर्च बढ़ने या धन हानि से मन परेशान रहेगा. प्रॉपर्टी संबंधी किसी विवाद में आपको झटका लग सकता है. आपका स्वास्थ्य भी गड़बड़ रह सकता है. सिरदर्द, अनिद्रा और थकान की दिक्कत बढ़ेगी. इस दौरान आप गलतफहमी या धोखेबाजी का भी शिकार हो सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है.

कर्क राशि
पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी करने से नुकसान उठाएंगे. शॉर्टकट तरीकों से पैसा कमाना आपको भारी पड़ सकता है. धन का संचय करना आपके लिए लगभग मुश्किल दिख रहा है. फिर भी प्रयास करना बंद न करें. दांपत्य जीवन में भी बातचीत मतभेद हो सकते हैं. मन को एकाग्र रख पाना आपके लिए मुश्किल होगा. इस दौरान चोट, दुर्घटना से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है. गलतियों को दोहराने से बचें. अन्यथा परिणाम बहुत बुरे हो सके हैं.

Advertisement

धनु राशि
करियर और आर्थिक मामलों में चुनौती बढ़ सकती है. पेशेवर जीवन थोड़ा डिस्टर्ब रहेगा, जिससे काम में आपका मन नहीं लग पाएगा. निवेश या नए व्यापार की शुरुआत भी आपको निराश कर सकती है. परिवार के लोगों के साथ भी आप मेल-मेलाप कम रहेगा. माता-पिता के साथ भी अनबन हो सकती है. खुद में खोए हुए रह सकते हैं. दूसरों की बातों पर कम ध्यान देंगे, जिससे लोगों के बीच आपकी इमेज खराब होगी.

उपाय
मंदिर जाकर शिवलिंग का गंगाजल या दूध से अभिषेक करें. इसके बाद 'ॐ नमः शिवाय' या 'महामृत्युंजय मंत्र' का 108 बार जाप करें. 14 अप्रैल को मंगलवार पड़ रहा है, ऐसे में  हनुमान चालीसा का पाठ करना भी आपके लिए कल्याणकारी साबित होगा. इस दिन पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करने से आपको लाभ मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement