scorecardresearch
 

Trigrahi Yog: मीन राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Trigrahi Yog: मीन राशि में शुक्र, शनि और सूर्य के संयोग से खास त्रिग्रही योग बन रहा है. जानें वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के लिए धन लाभ, करियर और किस्मत पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा.

Advertisement
X
15 मार्च से मीन राशि में बन रहा त्रिग्रही योग . (Photo: ITG)
15 मार्च से मीन राशि में बन रहा त्रिग्रही योग . (Photo: ITG)

Trigrahi Yog: ज्योतिष शास्त्र में जब एक ही राशि में तीन ग्रह एक साथ आ जाते हैं, तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है. हाल ही में 2 मार्च को शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पहले से ही शनि देव विराजमान हैं. वहीं 15 मार्च को सूर्य भी मीन राशि में गोचर करने वाले हैं. सूर्य के इस प्रवेश के साथ ही मीन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में बनने वाला यह योग कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय आर्थिक उन्नति और नए अवसरों के संकेत दे रहा है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग लाभकारी साबित हो सकता है.शुक्र की उपस्थिति इस योग को और प्रभावशाली बना रही है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं.करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह योग कर्म भाव में बन रहा है, इसलिए पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें मनचाहा अवसर मिल सकता है. आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. पारिवारिक जीवन में भी सुखद परिवर्तन देखने को मिलेंगे, परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.  इस दौरान भाग्य का सहयोग भी बना रहेगा. 

Advertisement

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह त्रिग्रही योग शुभ संकेत दे रहा है. आर्थिक मामलों में मजबूती आने की संभावना है. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. इस दौरान भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है. कुल मिलाकर यह योग इन तीनों राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement