Trigrahi Yog 2026: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, जब ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं तो खास योगों का निर्माण होता है. इनका असल इंसान के भाग्य, करियर और धन पर भी पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, मार्च 2026 में मीन राशि में ऐसा ही एक खास संयोग बनने जा रहा है. दरअसल, शनि पहले से मीन में मौजूद हैं, 2 मार्च को शुक्र यहां प्रवेश करेंगे और 15 मार्च को सूर्य भी इसी राशि में आ जाएंगे. इस तरह मीन राशि में तीन बड़े ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बनेगा. यह संयोग कई राशियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय खासतौर पर तरक्की और लाभ के संकेत दे रहा है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किन लोगों को ज्यादा फायदा मिल सकता है.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के करियर में नई ऊर्जा आएगी. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए किस्मत मजबूत रह सकती है. अचानक धन लाभ या नई कमाई के रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी में तारीफ मिलेगी और अधिकारी सहयोग करेंगे. कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और मन संतुष्ट रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को करियर में बदलाव का मौका मिल सकता है. नई नौकरी का ऑफर या व्यापार में विस्तार संभव है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभ देगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. निवेश के लिए समय अनुकूल रह सकता है. मानसिक तनाव कम होगा और सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है. लंबे समय से चल रही चिंता दूर हो सकती है.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय आगे बढ़ने का मौका दे सकता है. नई उपलब्धि मिल सकती है और मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा. छोटी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी. प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय साथ दे सकता है.