scorecardresearch
 

Surya Shani Mangal Yuti 2026: 3 बड़े ग्रह आए एक साथ! इन राशियों के लिए बने नए मौके और तरक्की के योग

Surya Shani Mangal Yuti 2026: अप्रैल में मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि की युति बनी, जिसे ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली माना जाता है. इस संयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, धनु और मीन राशि के लोगों के लिए यह समय नए अवसर और बदलाव लेकर आ सकता है. जानिए इस योग का आपके करियर, धन और जीवन पर क्या प्रभाव होगा.

Advertisement
X
त्रिग्रही योग 2026 (Photo: ITG)
त्रिग्रही योग 2026 (Photo: ITG)

Surya Shani Mangal Yuti 2026: अप्रैल 2026 की शुरुआत में मीन राशि में एक खास ग्रहों का संयोग बना था, जिसमें सूर्य, मंगल और शनि एक साथ आए. ज्योतिष में इस तरह की युति बहुत कम देखने को मिलती है, इसलिए इसे काफी प्रभावशाली माना जाता है. सूर्य आत्मविश्वास और पहचान का प्रतीक है, मंगल ऊर्जा और हिम्मत देता है, जबकि शनि कर्म और अनुशासन से जुड़ा ग्रह है. इन तीनों के एक साथ आने से लोगों के जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य, मंगल और शनि शुभ फल अगले 9 दिनों तक देगा यानी 14 अप्रैल तक. उसके बाद सूर्य मेष राशि में चले जाएंगे. इस दौरान कुछ लोगों को नए मौके और तरक्की मिल सकती है, वहीं कुछ के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका क्या असर पड़ सकता है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा. कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन आप अपनी मेहनत से उन्हें अच्छे से निभा लेंगे. पुराने अटके काम पूरे होने के संकेत हैं और ऑफिस में आपकी तारीफ हो सकती है. आर्थिक मामलों में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं, लेकिन फैसले सोच-समझकर लेना जरूरी है. स्वास्थ्य को लेकर हल्की सावधानी बरतें.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय संतुलन और स्थिरता लेकर आ सकता है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. नए लोगों से जुड़ने का फायदा मिलेगा. परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा. हालांकि कभी-कभी थकान या तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए आराम और ध्यान पर ध्यान देना जरूरी है.

Advertisement

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह समय नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप अपने कामों को बेहतर तरीके से कर पाएंगे. नौकरी या बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं और आगे बढ़ने का रास्ता खुलेगा. स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा और आप खुद को पहले से ज्यादा एक्टिव महसूस करेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल अच्छा रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement