ग्रहों के राजा सूर्य 28 अप्रैल को भरणी नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं. इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं. इसके बाद सूर्य 15 मई को वृषभ राशि में भी आने वाले हैं. यह भी शुक्र की ही राशि है. शुक्र के घर में सूर्य का आगमन कुछ राशियों को बेशुमार लाभ देने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि सूर्य के घर में शुक्र का प्रवेश चार राशि के जातकों को अनायास लाभ दे सकता है. यानी आपको कम प्रयास में भी उचित लाभ मिलने की संभावना है. करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर लोगों को कुछ अच्छे समाचार और फल मिल सकते हैं.
कर्क राशि
कार्यस्थल पर बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल सकती हैं. नौकरी-कारोबार में कामयाबी के नए अवसर मिलने की संभावना है. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. जीवन में धन की कमी नहीं होगी. कर्ज, उधार से राहत रहेगी. मन प्रसन्न रहेगा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे. भाग्य के साथ मिलने पर सभी काम आसानी से पूरे होंगे.
सिंह राशि
कहीं सालों से रुका हुआ धन मिल सकता है. नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अच्छा दिख रहा है. यदि कोई दुकान या नया स्टार्टअप शुरू करने की प्लानिंग है तो उसमें जबरदस्त लाभ हो सकता है. विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा और एकाग्रता बढ़ेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.
कन्या राशि
आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होने वाला है. आय में वृद्धि या कमाई बढ़ने के संकेत दिख रहे हैं. किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. या फिर कोई पुराना प्रयास अब सफलता दिला सकता है. करियर में उन्नति के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. इस दौरान आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और निखार बढ़ेगा. आपकी क्रिएटिविटी से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहने वाले हैं.
धनु राशि
आपकी न सिर्फ आय बढ़ेगी, बल्कि धन की बचत भी होगी. खर्चों में कमी आएगी. बेवजह की जरूरतों पर पैसा खर्च करने से बचेंगे. परिवार में सुख-शांति और सौभाग्य का वातावरण बना रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. आपके लिए जीवन में प्रगति के नए मार्ग लेंगे. व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें विवाह के लिए कोई अच्छा रिश्ता या प्रस्ताव मिल सकता है.